Admit Card

RRB Paramedical Exam Date 2026: CEN 05/2026 CBT 23 और 25 Nov को, 590 पद, City Slip और Admit Card कब आएगा

📅 ⏱ 11 मिनट में पढ़ें

🔄 Updated: 

अंतिम तिथि
आवेदन 14.10.2026 को बंद हो चुकाबंद
कुल पद
590 (सभी RRB मिलाकर)
आवेदन शुल्क
₹500 (CBT देने पर ₹400 वापस); SC/ST/ExSM/PwBD/महिला/ट्रांसजेंडर/अल्पसंख्यक/EBC: ₹250 (CBT…
आयु सीमा
पद के अनुसार 18 से 40 वर्ष (01.01.2027 को), नियमानुसार छूट
RRB Paramedical Exam Date 2026 – CEN 05/2026 CBT 23 और 25 नवंबर 2026, 590 पद

RRB Paramedical Exam Date 2026: रेलवे में Nursing Superintendent, Pharmacist, Lab Assistant जैसे पैरामेडिकल पदों के लिए फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 18 अक्टूबर 2026 को CEN No. 05/2026 की परीक्षा का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है।

RRB के नोटिस के अनुसार पैरामेडिकल कैटेगरी का Computer Based Test (CBT) 23 नवंबर 2026 और 25 नवंबर 2026 को होगा। इस भर्ती में कुल 590 पद हैं, जो देश के 20 RRB में बांटे गए हैं।

परीक्षा शहर (Exam City) देखने का लिंक परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले और E-Call Letter (एडमिट कार्ड) लगभग 4 दिन पहले आएगा। SC/ST उम्मीदवारों को Travel Authority भी City Slip वाले लिंक से ही मिलेगी।

नीचे RRB Paramedical Exam Date 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी, यानी परीक्षा की तारीख, पदों की संख्या, Exam Pattern, सिलेबस, Aadhaar नियम और फीस वापसी, RRB के आधिकारिक नोटिस और CEN 05/2026 के आधार पर आसान हिंदी में दी गई है।

Table of Contents

RRB Paramedical Exam Date 2026: Quick Info

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डRailway Recruitment Boards (RRBs), रेल मंत्रालय
CEN नंबरCEN No. 05/2026 (Paramedical Categories)
पदNursing Superintendent, Dialysis Technician, Health & Malaria Inspector Gr II, Audiologist & Speech Therapist, Pharmacist, Radiographer, ECG Technician, Optometrist, Lab Assistant Gr II
कुल पद590 (सभी RRB मिलाकर)
Pay LevelLevel 3 से Level 7, शुरुआती वेतन ₹21,700 से ₹44,900
आयु सीमापद के अनुसार 18 से 40 वर्ष (01.01.2027 को), नियमानुसार छूट
आवेदन शुल्क₹500 (CBT देने पर ₹400 वापस); SC/ST/ExSM/PwBD/महिला/ट्रांसजेंडर/अल्पसंख्यक/EBC: ₹250 (CBT देने पर वापस)
अंतिम तिथिआवेदन 14.10.2026 को बंद हो चुका
CBT Exam Date23 नवंबर 2026 और 25 नवंबर 2026
City Intimation Slipपरीक्षा से लगभग 10 दिन पहले
E-Call Letter (Admit Card)परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले
Apply Onlineआवेदन बंद; Aadhaar Verification के लिए rrbapply.gov.in
Notification PDFCBT Schedule Notice, 18.10.2026 (RRB पेज → CEN 05/2026 → Exam Schedule)
Official Websiterrb.indianrailways.gov.in
RRB Paramedical Exam Date 2026 – एक नज़र में

RRB Paramedical Exam Date 2026 Latest Update: 18 अक्टूबर के नोटिस में क्या है?

RRB ने 18.10.2026 को *Notice regarding tentative schedule of Computer Based Test (CBT) for Paramedical Categories under CEN 05/2026* जारी किया। यही नोटिस RRB Paramedical Exam Date 2026 का आधिकारिक स्रोत है। इसके मुख्य बिंदु ये हैं:

  • CEN 05/2026 के पैरामेडिकल पदों का CBT 23 नवंबर 2026 और 25 नवंबर 2026 को होगा। यह शेड्यूल संभावित (Tentative) है।
  • Exam City और Date देखने का लिंक, और SC/ST उम्मीदवारों के लिए Travel Authority डाउनलोड का लिंक, परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव होगा।
  • E-Call Letter, City Intimation लिंक में दी गई परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले डाउनलोड होना शुरू होगा।
  • परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले Aadhaar से जुड़ा Biometric Authentication होगा।
  • उम्मीदवार सिर्फ RRB की आधिकारिक वेबसाइट से ही अपडेट लें और नौकरी दिलाने का झूठा वादा करने वाले दलालों से सावधान रहें।

यह नोटिस हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में है और सभी RRB की वेबसाइट पर CEN 05/2026 के Exam Schedule सेक्शन में मौजूद है। हमने RRB Chennai, Bilaspur और Mumbai के पेज पर एक ही नोटिस मिलान करके देखा है।

RRB Paramedical Exam Date 2026 Important Dates

CEN 05/2026 और RRB Paramedical Exam Date 2026 से जुड़ी सभी मुख्य तारीखें नीचे दी गई हैं।

कार्यक्रमतारीख
Indicative Notice (Employment News)12.09.2026
Detailed CEN जारी14.09.2026
Online आवेदन शुरू15.09.2026
आवेदन की अंतिम तिथि14.10.2026 (रात 11:59 बजे)
फीस भुगतान की अंतिम तिथि16.10.2026
Modification Window (₹250 फीस)17.10.2026 से 26.10.2026
CBT Schedule Notice18.10.2026
Scribe की जानकारी भरने की तारीख27.10.2026 से 31.10.2026
City Intimation Slipपरीक्षा से लगभग 10 दिन पहले
E-Call Letter (Admit Card)परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले
CBT परीक्षा23.11.2026 और 25.11.2026
स्रोत: CEN 05/2026 और RRB नोटिस 18.10.2026

नोटिस के 10 दिन वाले नियम के हिसाब से City Slip लगभग 13 नवंबर के आसपास आ सकती है। RRB Paramedical Exam Date 2026 के लिए E-Call Letter लगभग 19 नवंबर (23 Nov वालों के लिए) और 21 नवंबर (25 Nov वालों के लिए) के आसपास आ सकता है।

ये तारीखें सिर्फ हमारा अनुमान हैं, RRB ने अभी सटीक तारीख नहीं बताई है। सही तारीख RRB वेबसाइट पर ही देखें।

ध्यान दें: Modification Window अभी 26 अक्टूबर तक खुली है। फॉर्म में कोई गलती है तो ₹250 (non-refundable) देकर सुधार कर सकते हैं। ‘Create an Account’ वाली जानकारी और चुना गया RRB नहीं बदला जा सकता।

RRB Paramedical Exam Date 2026: पद-वार 590 पदों की Vacancy

RRB Paramedical Exam Date 2026 वाली CEN 05/2026 में 9 तरह के पैरामेडिकल पद हैं। सबसे ज़्यादा पद Nursing Superintendent के हैं। पद, Pay Level, शुरुआती वेतन और आयु सीमा नीचे देखें:

पदPay Levelशुरुआती वेतनआयु (01.01.2027)कुल पद
Nursing Superintendent7₹44,90020-40365
Dialysis Technician6₹35,40020-331
Health & Malaria Inspector Gr II6₹35,40018-3343
Audiologist & Speech Therapist6₹35,40021-301
Pharmacist (Entry Grade)5₹29,20020-35118
Radiographer X-Ray Technician5₹29,20019-3325
ECG Technician4₹25,50018-334
Optometrist4₹25,50018-332
Lab Assistant Gr II3₹21,70018-3331
कुल590
स्रोत: CEN 05/2026, Vacancy Table

कैटेगरी-वार पद

URSCSTOBCEWSकुल
2551066911346590
इनमें 49 पद Ex-Servicemen के लिए हैं (Annexure-B)

RRB-वार पदों की संख्या

RRB Paramedical Exam Date 2026 सभी 20 RRB के लिए एक ही है। हर उम्मीदवार ने सिर्फ एक RRB चुना था। अपने RRB में कितने पद हैं, यह नीचे की टेबल से देख सकते हैं:

RRBपदRRBपद
Ahmedabad7Kolkata98
Ajmer11Malda28
Bengaluru18Mumbai61
Bhopal21Muzaffarpur19
Bhubaneswar5Patna21
Bilaspur18Prayagraj33
Chandigarh6Ranchi21
Chennai65Secunderabad71
Gorakhpur33Siliguri19
Guwahati29Jammu-Srinagar6
स्रोत: CEN 05/2026, Annexure-B (कुल 590)

छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों के लिए RRB Bilaspur में 18 पद हैं, जिनमें Nursing Superintendent, Health & Malaria Inspector, Pharmacist और Radiographer के पद शामिल हैं (SECR और CR)।

RRB Paramedical Exam Date 2026: CBT Exam Pattern

CEN 05/2026 के अनुसार पैरामेडिकल भर्ती में Single Stage CBT होगा। यानी सिर्फ एक ही लिखित परीक्षा है, उसके बाद Document Verification और Medical Examination।

विषयप्रश्नअंक
Professional Ability (पद से जुड़ा विषय)7070
General Awareness1010
General Arithmetic, General Intelligence & Reasoning1010
General Science1010
कुल100100
समय: 90 मिनट (Scribe वाले PwBD उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट)
  • हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेगा (Negative Marking)।
  • सभी प्रश्न Objective (MCQ) होंगे, हर प्रश्न में 4 विकल्प और एक सही उत्तर।
  • न्यूनतम योग्यता अंक: UR/EWS 40%, OBC (NCL) और SC 30%, ST 25%। PwBD की कमी होने पर 2 अंक की छूट मिल सकती है।
  • विषयवार प्रश्नों की संख्या सिर्फ संकेत है, असली पेपर में थोड़ा बदलाव हो सकता है।
  • कई पाली (shift) में परीक्षा होने पर अंकों का Normalisation होगा।

RRB Paramedical Exam Date 2026 के लिए तैयारी करते समय याद रखें कि प्रश्नों का स्तर पद के लिए तय शैक्षिक या प्रोफेशनल योग्यता के अनुसार होगा। इसलिए 70 अंक वाले Professional Ability हिस्से पर सबसे ज़्यादा ध्यान दें।

RRB Paramedical Exam Date 2026: सिलेबस (Annexure-C)

Professional Ability का सिलेबस हर पद के लिए अलग है। CEN 05/2026 के Annexure-C में दिए मुख्य विषय:

पदमुख्य विषय
Nursing SuperintendentAnatomy, Physiology, Nutrition, Nursing Foundations, Medical-Surgical Nursing, Community Health, Child Health, Mental Health, Midwifery
PharmacistPharmaceutics, Pharmacology, Pharmaceutical Chemistry, Pharmacognosy, Biochemistry, Pharmacy Practice, Pharmaceutical Jurisprudence
Lab Assistant Gr IIAnatomy, Physiology, Biochemistry, Microbiology, Pathology, Haematology, Blood Bank
Health & Malaria InspectorFood & Nutrition, Environmental Sanitation, Communicable और Non-Communicable Diseases, Health Statistics
RadiographerRadiology Physics, X-Ray Machines, Clinical Radiography, Radiation Safety, Modern Imaging
ECG TechnicianAnatomy, Physiology, Cardiovascular Diseases, Basic और Advanced Cardiovascular Investigations
बाकी पदों का पूरा सिलेबस CEN के Annexure-C में देखें

सभी पदों के लिए Common हिस्सा: Arithmetic (Percentage, Ratio, Time & Work, Profit-Loss आदि), Reasoning (Series, Coding-Decoding, Venn Diagram आदि), General Awareness (Current Affairs, इतिहास, भूगोल, Polity, Economy) और General Science (10वीं CBSE स्तर तक Physics, Chemistry, Life Science)।

City Intimation Slip और E-Call Letter में फर्क

बहुत से उम्मीदवार City Slip को ही एडमिट कार्ड समझ लेते हैं। RRB Paramedical Exam Date 2026 के बाद ये दोनों अलग-अलग समय पर आएंगे:

दस्तावेज़कबक्या मिलता हैपरीक्षा में ले जाना
City Intimation Slipपरीक्षा से लगभग 10 दिन पहलेपरीक्षा का शहर, तारीख; SC/ST के लिए Travel Authorityनहीं, यह एडमिट कार्ड नहीं है
E-Call Letter (Admit Card)परीक्षा से लगभग 4 दिन पहलेपरीक्षा केंद्र का पता, पाली, रिपोर्टिंग समय, निर्देशहां, अनिवार्य

CEN के अनुसार परीक्षा का शहर और केंद्र तकनीकी और व्यवस्था के आधार पर दिया जाएगा, इसलिए दूसरे शहर या राज्य में भी जाना पड़ सकता है। तारीख, केंद्र या पाली बदलने की कोई request नहीं मानी जाएगी।

RRB Paramedical Exam Date 2026: City Slip और Admit Card कैसे देखें?

  1. अपने RRB की आधिकारिक वेबसाइट खोलें, जैसे RRB Bilaspur पेज। सभी RRB की वेबसाइट पर यही लिंक आएगा।
  2. Recruitment (CENs) में 05/2026 चुनें।
  3. लिंक लाइव होने पर City Intimation (Exam) या E-Call Letters पर क्लिक करें।
  4. अपना Registration Number और जन्मतिथि (या पासवर्ड, जैसा पेज मांगे) भरकर Login करें।
  5. City Slip में Exam City और Date देखें; SC/ST उम्मीदवार यहीं से Travel Authority डाउनलोड करें।
  6. E-Call Letter आने पर उसका साफ प्रिंट निकालें और सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें।

फिलहाल (19 अक्टूबर 2026) City Slip और E-Call Letter के लिंक लाइव नहीं हुए हैं। लिंक आते ही हम इसी पोस्ट में डायरेक्ट लिंक जोड़ देंगे।

तैयारी के टिप्स और रेलवे भर्ती के अपडेट हिंदी वीडियो में देखने के लिए भरत हिरवानी Jobs YouTube चैनल पर जाएं।

RRB Paramedical Exam Date 2026: Aadhaar और Biometric के ज़रूरी नियम

RRB Paramedical Exam Date 2026 वाले नोटिस में RRB ने Aadhaar को लेकर कई बातें साफ कही हैं। परीक्षा से पहले इन्हें ज़रूर पूरा करें:

  • परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले Aadhaar आधारित Biometric Authentication होगा।
  • Original Aadhaar Card या e-verified Aadhaar का प्रिंटआउट साथ लाना है।
  • जिनका Aadhaar Verification बाकी है, वे rrbapply.gov.in पर Login करके Verification कर लें।
  • जिन्होंने आवेदन के समय Aadhaar Verify किया था, वे भी देख लें कि Aadhaar UIDAI सिस्टम में Unlocked हो।
  • Aadhaar में नाम, जन्मतिथि (10वीं के सर्टिफिकेट के अनुसार), ताज़ा फोटो, पता और पिता का नाम सही होना चाहिए।
  • 15 साल की उम्र के बाद Biometric अपडेट नहीं कराया है, तो उसे अभी अपडेट करा लें।

Aadhaar अपडेट में समय लगता है, इसलिए RRB Paramedical Exam Date 2026 को देखते हुए यह काम नवंबर का इंतज़ार किए बिना अभी कर लें।

RRB Paramedical Exam Date 2026 के बाद चयन प्रक्रिया

CEN 05/2026 के अनुसार चयन तीन चरणों में होगा:

  1. Computer Based Test (CBT): 23 और 25 नवंबर 2026।
  2. Document Verification (DV): हर RRB में पदों के बराबर (1:1) उम्मीदवार CBT मेरिट से बुलाए जाएंगे।
  3. Medical Examination: पद के लिए तय Medical Standard (B1, C1, C2) पास करना ज़रूरी।

बराबर अंक होने पर ज़्यादा उम्र वाले उम्मीदवार को ऊपर रखा जाएगा। उम्र भी बराबर हो तो नाम (surname नहीं) के A से Z क्रम से फैसला होगा। Zone और पद का आवंटन मेरिट, विकल्प और खाली पदों के आधार पर होगा।

RRB Paramedical Exam Date 2026: CBT देने पर फीस वापस मिलेगी

CEN 05/2026 के अनुसार फीस वापसी (Refund) सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगी जो CBT में शामिल होंगे। पैसा Aadhaar से जुड़े बैंक खाते में आएगा।

श्रेणीफीसCBT देने पर वापसी
सामान्य (नीचे वाली श्रेणियों को छोड़कर)₹500₹400 (बैंक चार्ज काटकर)
SC, ST, Ex-Servicemen, PwBD, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक, EBC₹250₹250 (बैंक चार्ज काटकर)
स्रोत: CEN 05/2026, पैरा 7.0 और 7.4

RRB Paramedical Exam Date 2026: परीक्षा के दिन ये गलतियां न करें

ये बातें CEN 05/2026 में लिखी हैं। अंतिम निर्देश वही होंगे जो आपके E-Call Letter पर लिखे होंगे:

  • E-Call Letter का प्रिंट, Original Photo ID (Aadhaar या e-verified प्रिंटआउट) और 2 महीने से ज़्यादा पुरानी न हो ऐसी रंगीन पासपोर्ट फोटो साथ रखें।
  • मोबाइल, घड़ी, ईयरफोन, Bluetooth डिवाइस, कैलकुलेटर, बेल्ट, पर्स, पानी की बोतल जैसे सामान प्रतिबंधित हैं।
  • पेन या पेंसिल साथ न ले जाएं; पेन परीक्षा केंद्र पर दिया जाएगा।
  • हाथ-पैर पर मेहंदी (Henna) न लगाएं, इससे Biometric लेने में दिक्कत होती है।
  • Self-Declaration वाला पैराग्राफ परीक्षा हॉल में ही लिखें, पहले से लिखकर न ले जाएं और CAPITAL letters में साइन न करें।
  • केंद्र पर सामान रखने की जगह (Cloak Room) शायद न मिले, इसलिए कीमती सामान घर पर छोड़ें।

रेलवे की दूसरी बड़ी भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 वाली पोस्ट भी पढ़ें।

लिंकURL
CBT Schedule NoticeCBT Schedule, 18.10.2026 (RRB पेज → CEN 05/2026 → Exam Schedule)
Notification PDFDetailed CEN 05/2026 (RRB पेज → CEN 05/2026 → Notification)
City Intimation Slipपरीक्षा से लगभग 10 दिन पहले लाइव होगा
E-Call Letterपरीक्षा से लगभग 4 दिन पहले लाइव होगा
Aadhaar Verificationrrbapply.gov.in
Official Websiterrb.indianrailways.gov.in

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. RRB Paramedical Exam Date 2026 क्या है?
उत्तर: RRB ने CEN 05/2026 पैरामेडिकल पदों का CBT 23 नवंबर 2026 और 25 नवंबर 2026 को तय किया है।

Q2. CEN 05/2026 कौन-सी भर्ती है?
उत्तर: यह रेलवे की Paramedical Categories भर्ती है, जिसमें Nursing Superintendent, Pharmacist, Lab Assistant समेत 9 तरह के 590 पद हैं।

Q3. RRB Paramedical City Slip कब आएगी?
उत्तर: RRB के अनुसार परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले।

Q4. RRB Paramedical Admit Card कब आएगा?
उत्तर: E-Call Letter परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले डाउनलोड होना शुरू होगा।

Q5. परीक्षा में कितने प्रश्न होंगे?
उत्तर: 100 प्रश्न, 90 मिनट में। 70 प्रश्न Professional Ability के होंगे और हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेगा।

Q6. क्या CBT-2 भी होगा?
उत्तर: नहीं। RRB Paramedical Exam Date 2026 सिर्फ एक CBT की है। CEN के अनुसार Single Stage CBT है, उसके बाद DV और Medical।

Q7. न्यूनतम पासिंग अंक कितने हैं?
उत्तर: UR/EWS 40%, OBC (NCL) और SC 30%, ST 25%।

Q8. फॉर्म में गलती कैसे सुधारें?
उत्तर: 17 से 26 अक्टूबर 2026 तक ₹250 फीस देकर Modification कर सकते हैं।

Q9. फीस वापस कब मिलेगी?
उत्तर: CBT में शामिल होने पर; ₹500 वालों को ₹400 और ₹250 वालों को ₹250, बैंक चार्ज काटकर।

Q10. RRB Bilaspur में कितने पद हैं?
उत्तर: CEN 05/2026 में RRB Bilaspur के 18 पद हैं।

Disclaimer

इस पोस्ट में दी गई RRB Paramedical Exam Date 2026 की जानकारी RRB के CEN No. 05/2026 और 18.10.2026 के CBT Schedule नोटिस पर आधारित है। परीक्षा की तारीख संभावित है, किसी भी बदलाव के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट ज़रूर देखें।

bharathirwanijobs.com किसी भी भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा नहीं है। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वाले दलालों से सावधान रहें।

नई सरकारी नौकरी की सूचना सीधे Email पर पाएँ

फ्री है, कभी भी unsubscribe कर सकते हैं।

ⓘ आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग/कंपनी का आधिकारिक नोटिफिकेशन व वेबसाइट अवश्य जांचें। bharathirwanijobs.com कोई सरकारी वेबसाइट नहीं है।