RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे Graduate युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC Graduate Level के लिए CEN No. 06/2026 जारी कर दिया है, जिसके तहत कुल 3548 पदों पर भर्ती होगी।
इसमें Goods Train Manager, Chief Commercial Cum Ticket Supervisor, Junior Accounts Assistant Cum Typist और Senior Clerk Cum Typist के पद शामिल हैं।
Online आवेदन 08 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और Apply Online की Last Date 06 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे) है। किसी भी विषय में Graduation पास और 18 से 33 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
नीचे RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 की पूरी जानकारी आसान भाषा में दी गई है: Vacancy, Eligibility, Fees, Salary, Exam Pattern, Syllabus और Apply करने का तरीका।
Latest Update (16 Oct 2026): RRB ने आधिकारिक Indicative Notice (12.10.2026) जारी कर कहा है कि CEN 06/2026 की 1st Stage CBT अस्थायी रूप से दिसंबर 2026 के चौथे सप्ताह में शुरू होने की योजना है। सटीक परीक्षा तिथियां अलग नोटिस से आएंगी। स्रोत: rrb.indianrailways.gov.in
Table of Contents
RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: Quick Info
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संस्था | रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Boards – RRBs), रेल मंत्रालय |
| नोटिफिकेशन नंबर | CEN No. 06/2026 (NTPC – Graduate) |
| पदों के नाम | Goods Train Manager, Chief Commercial Cum Ticket Supervisor, Junior Accounts Assistant Cum Typist, Senior Clerk Cum Typist |
| कुल पद | 3548 |
| योग्यता (Eligibility) | किसी मान्यता प्राप्त University से Degree (Graduation) या समकक्ष |
| आयु सीमा (Age Limit) | 18 से 33 वर्ष (01.01.2027 के अनुसार) |
| Salary | ₹29,200 (Level 5) / ₹35,400 (Level 6) प्रारंभिक मूल वेतन |
| आवेदन शुल्क | ₹500 (सामान्य) / ₹250 (SC, ST, महिला आदि) |
| आवेदन शुरू | 08 अक्टूबर 2026 |
| अंतिम तिथि | 06 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे) |
| आवेदन का तरीका | Online |
| Official Website | rrb.indianrailways.gov.in |
Vacancy Details: पदों का विवरण
RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 में कुल 3548 पद हैं। सबसे ज़्यादा 2750 पद Goods Train Manager के हैं। पद के अनुसार पूरी जानकारी नीचे टेबल में देखें:
| पद का नाम | Pay Level (7th CPC) | प्रारंभिक वेतन | पद |
|---|---|---|---|
| Chief Commercial Cum Ticket Supervisor | Level 6 | ₹35,400 | 127 |
| Goods Train Manager | Level 5 | ₹29,200 | 2750 |
| Junior Accounts Assistant Cum Typist | Level 5 | ₹29,200 | 300 |
| Senior Clerk Cum Typist | Level 5 | ₹29,200 | 371 |
| कुल | 3548 |
Category-wise Vacancy: वर्ग के अनुसार पद
| वर्ग | पद |
|---|---|
| UR (अनारक्षित) | 1517 |
| OBC (NCL) | 873 |
| SC | 553 |
| EWS | 305 |
| ST | 300 |
| कुल | 3548 |
RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 के इन पदों में से 351 पद Ex-Servicemen (ExSM) के लिए आरक्षित हैं। PwBD के लिए भी पद आरक्षित हैं, जिनकी पद-वार जानकारी Annexure B में दी गई है।
नोट: नोटिफिकेशन के अनुसार ये vacancies provisional हैं और Railway की ज़रूरत के हिसाब से घट या बढ़ सकती हैं।
RRB-wise Vacancy: किस RRB में कितने पद
RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 में आवेदन करते समय आपको केवल एक RRB चुनना है, इसलिए पहले देख लें कि किस RRB में कितने पद हैं। Annexure B के अनुसार RRB-wise कुल पद:
| RRB | कुल पद | RRB | कुल पद |
|---|---|---|---|
| Ahmedabad | 19 | Jammu-Srinagar | 66 |
| Ajmer | 304 | Kolkata | 332 |
| Bengaluru | 346 | Malda | 26 |
| Bhopal | 157 | Mumbai | 155 |
| Bhubaneswar | 146 | Muzaffarpur | 78 |
| Bilaspur | 542 | Patna | 29 |
| Chandigarh | 59 | Prayagraj | 265 |
| Chennai | 141 | Ranchi | 377 |
| Gorakhpur | 30 | Secunderabad | 56 |
| Guwahati | 104 | Siliguri | 291 |
| Thiruvananthapuram | 25 | ||
| कुल (सभी RRBs) | 3548 |
छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों के लिए अच्छी बात यह है कि RRB Bilaspur में सबसे ज़्यादा 542 पद हैं। इनमें South East Central Railway (SECR) में Goods Train Manager के 489 पद शामिल हैं।
RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
- सभी पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त University से Degree (Graduation) या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
- योग्यता आवेदन की अंतिम तिथि (06.11.2026) तक पूरी होनी चाहिए। जिनका Final Year का Result अभी नहीं आया है, वे आवेदन नहीं कर सकते।
- हर पद के लिए अलग Medical Standard तय है (Goods Train Manager: A2, Chief Commercial Cum Ticket Supervisor: B2, Typist वाले पद: C2)।
- Goods Train Manager (A2) के लिए Lasik या आंखों की कोई Corrective Surgery करवाने वाले उम्मीदवार पात्र नहीं हैं।
- Junior Accounts Assistant Cum Typist और Senior Clerk Cum Typist के लिए इस बार Typing Skill Test (CBTST) नहीं होगा, लेकिन joining के बाद computer और typing की जानकारी जांची जाएगी।
RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: Medical Standard
RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 के हर पद के लिए Medical Test ज़रूरी है। Railway सेवा में आंखों की रोशनी (Visual Acuity) सबसे अहम मेडिकल शर्त है। DV के बाद Railway का Medical Test पास करना होगा।
| Medical Standard | पद | Vision Standard (मुख्य शर्त) |
|---|---|---|
| A-2 | Goods Train Manager | Distant Vision 6/9, 6/9 और Near Vision Sn 0.6, 0.6, दोनों बिना चश्मे के। Colour, Binocular, Night और Myopic Vision टेस्ट पास करना ज़रूरी। |
| B-2 | Chief Commercial Cum Ticket Supervisor | Distance Vision 6/9, 6/12 चश्मे के साथ या बिना (lens power 4D तक)। |
| C-2 | Junior Accounts Assistant Cum Typist, Senior Clerk Cum Typist | Distant Vision 6/12, nil चश्मे के साथ या बिना। |
- Lasik करवाने वाले उम्मीदवार B-2 और C-2 वाले पदों के लिए Annexure VII-A की शर्तों के अनुसार पात्र हैं।
- चुने गए पद के Medical Standard में फेल होने पर कोई दूसरा पद नहीं दिया जाएगा।
Age Limit: आयु सीमा
RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 में आयु की गणना 01 जनवरी 2027 के अनुसार होगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष है।
| वर्ग | जन्म तिथि (दोनों तिथियां शामिल) |
|---|---|
| UR / EWS | 02.01.1994 से 01.01.2009 के बीच |
| OBC (NCL) | 02.01.1991 से 01.01.2009 के बीच |
| SC / ST | 02.01.1989 से 01.01.2009 के बीच |
Age Relaxation: अधिकतम आयु में छूट
- SC / ST: 5 वर्ष
- OBC (Non-Creamy Layer): 3 वर्ष
- PwBD: UR/EWS – 10 वर्ष, OBC (NCL) – 13 वर्ष, SC/ST – 15 वर्ष
- Ex-Servicemen: सेवा अवधि घटाने के बाद UR/EWS – 3 वर्ष, OBC (NCL) – 6 वर्ष, SC/ST – 8 वर्ष
- विधवा / तलाकशुदा / न्यायिक रूप से अलग (पुनर्विवाह न करने वाली) महिलाएं: UR/EWS – 35 वर्ष, OBC (NCL) – 38 वर्ष, SC/ST – 40 वर्ष तक
- Railway के सेवारत Group C / पूर्व Group D कर्मचारी (कम से कम 3 वर्ष की सेवा): UR/EWS – 40 वर्ष, OBC (NCL) – 43 वर्ष, SC/ST – 45 वर्ष तक
- अन्य श्रेणियों की छूट के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
ध्यान दें: आवेदन में भरी गई जन्म तिथि वही होनी चाहिए जो आपकी 10वीं (Matriculation) की मार्कशीट / सर्टिफिकेट में दर्ज है।
RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क
| वर्ग | शुल्क | 1st Stage CBT देने पर Refund |
|---|---|---|
| सामान्य (नीचे दी गई श्रेणियों को छोड़कर सभी) | ₹500 | ₹400 (bank charges काटकर) |
| SC, ST, Ex-Servicemen, PwBD, महिला, Transgender, अल्पसंख्यक (Minorities), EBC | ₹250 | ₹250 (bank charges काटकर) |
- फीस केवल Online (Net Banking, Debit/Credit Card, UPI) से भरी जाएगी।
- Refund केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा जो 1st Stage CBT में शामिल होंगे। Refund Aadhaar से जुड़े bank account में आएगा।
- आवेदन में सुधार (Modification) के लिए हर बार ₹250 का शुल्क लगेगा (Non-refundable)।
Salary: वेतन
| पद | Pay Level | प्रारंभिक मूल वेतन (Initial Basic Pay) |
|---|---|---|
| Chief Commercial Cum Ticket Supervisor | Level 6 | ₹35,400 प्रति माह |
| Goods Train Manager | Level 5 | ₹29,200 प्रति माह |
| Junior Accounts Assistant Cum Typist | Level 5 | ₹29,200 प्रति माह |
| Senior Clerk Cum Typist | Level 5 | ₹29,200 प्रति माह |
RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 में मूल वेतन के अलावा नियमों के अनुसार सरकारी भत्ते (Allowances) भी मिलेंगे।
In-hand salary की सटीक राशि के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
Important Dates: महत्वपूर्ण तिथियां
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| Employment News में Indicative Notice | 26 सितंबर 2026 |
| Online आवेदन शुरू | 08 अक्टूबर 2026 |
| Online आवेदन की अंतिम तिथि | 06 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे) |
| फीस भुगतान की अंतिम तिथि | 08 नवंबर 2026 |
| Correction / Modification Window | 09 नवंबर से 18 नवंबर 2026 |
| CBT-1 परीक्षा तिथि (अस्थायी) | दिसंबर 2026 का चौथा सप्ताह (Indicative Notice 12.10.2026; सटीक तिथियां बाद में) |
RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 के लिए Exam City की जानकारी परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले और e-Call Letter लगभग 4 दिन पहले RRB की official website पर मिलेगा।
RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 Selection Process: चयन प्रक्रिया
RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 में चयन चार चरणों में होगा:
- 1st Stage CBT – 100 प्रश्न, 90 मिनट (General Awareness 40, Mathematics 30, General Intelligence & Reasoning 30)
- 2nd Stage CBT – 120 प्रश्न, 90 मिनट (General Awareness 50, Mathematics 35, General Intelligence & Reasoning 35)
- Document Verification (DV)
- Medical Examination
CBT Exam Pattern: विषयवार प्रश्न
| विषय | 1st Stage CBT (प्रश्न) | 2nd Stage CBT (प्रश्न) |
|---|---|---|
| General Awareness | 40 | 50 |
| Mathematics | 30 | 35 |
| General Intelligence & Reasoning | 30 | 35 |
| कुल प्रश्न | 100 | 120 |
| समय | 90 मिनट | 90 मिनट |
- दोनों CBT में Negative Marking है: हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेगा।
- न्यूनतम qualifying marks: UR/EWS – 40%, OBC (NCL) / SC – 30%, ST – 25%। PwBD पदों के लिए उम्मीदवार कम पड़ने पर 2 अंक की छूट दी जा सकती है।
- Scribe के पात्र PwBD उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का समय 120 मिनट होगा।
- Typist वाले पदों के लिए इस बार Typing Test नहीं होगा।
Shortlisting कैसे होगी
- 1st Stage CBT के normalized marks से हर RRB में वर्ग-वार पदों के लगभग 15 गुना उम्मीदवार 2nd Stage CBT के लिए बुलाए जाएंगे।
- 2nd Stage CBT के merit से पदों के बराबर (1:1) उम्मीदवार DV के लिए बुलाए जाएंगे।
RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 Syllabus
नोटिफिकेशन के अनुसार 1st और 2nd Stage CBT दोनों का Syllabus एक जैसा है:
| विषय | मुख्य टॉपिक्स |
|---|---|
| Mathematics | Number System, Decimals, Fractions, LCM, HCF, Ratio and Proportion, Percentage, Mensuration, Time and Work, Time and Distance, Simple व Compound Interest, Profit and Loss, Algebra, Geometry, Trigonometry, Elementary Statistics |
| Reasoning | Analogies, Series, Coding-Decoding, Mathematical Operations, Relationships, Syllogism, Jumbling, Venn Diagram, Puzzle, Data Sufficiency, Statement-Conclusion, Decision Making, Maps, Graph Interpretation |
| General Awareness | Current Events, Games and Sports, भारत की कला-संस्कृति, General Science (10th CBSE तक), इतिहास व स्वतंत्रता संग्राम, Geography, Indian Polity, Indian Economy, Computer की बुनियादी जानकारी, सरकारी योजनाएं, Environment, प्रमुख संगठन |
परीक्षा हिंदी, English और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी। प्रश्न चुनी हुई भाषा और English दोनों में दिखेंगे।
RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 Apply Online: आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले RRB की official apply website www.rrbapply.gov.in पर जाएं।
- अगर आपने पहले किसी RRB CEN (2024/2025/2026) के लिए account बनाया है तो उसी से Login करें, वरना “Create an Account” पर क्लिक करके नया account बनाएं (Mobile number और Email ID बाद में नहीं बदले जा सकते)।
- Aadhaar या DigiLocker से अपनी पहचान verify करें (RRB ने इसकी सलाह दी है)।
- Login करके CEN 06/2026 (NTPC Graduate) का आवेदन फॉर्म खोलें।
- केवल एक RRB चुनें और पदों/Zones की preference भरें। एक से ज़्यादा आवेदन करने पर सभी आवेदन रद्द हो जाएंगे।
- शैक्षणिक योग्यता और बाकी जानकारी ध्यान से भरें, Live Photo capture करें और signature व ज़रूरी documents upload करें।
- अपनी category के अनुसार Online फीस जमा करें।
- फॉर्म Submit करके उसका printout / PDF अपने पास सुरक्षित रखें।
आवेदन की पूरी प्रक्रिया वीडियो में समझने के लिए हमारा भरत हिरवानी Jobs YouTube चैनल ज़रूर देखें।
Live Photo और Signature के नियम
- फॉर्म भरते समय webcam या मोबाइल camera से सफेद background में Live Photo ली जाएगी। Cap, mask या चश्मा न पहनें।
- Signature सफेद कागज़ पर काले पेन से running handwriting में करें। फाइल JPG/JPEG, 30 KB से 49 KB की हो।
RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: DV के लिए ज़रूरी Documents
RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 में DV के लिए सभी Original documents और उनकी self-attested photocopies के दो सेट ले जाने होंगे। ये दस्तावेज़ तैयार रखें:
- Graduation की Degree / Provisional Certificate (date of issue के साथ) और result की तारीख वाली मार्कशीट।
- जन्म तिथि के लिए 10वीं (Matriculation) का सर्टिफिकेट।
- SC/ST (Annexure I), OBC-NCL (Annexure II, 01 अप्रैल 2026 या उसके बाद जारी, साथ में Annexure II A) और EWS (Annexure III) के certificate।
- वर्तमान पते का प्रमाण (rent agreement, बिजली बिल, bank passbook आदि) और Lasik करवाई हो तो Annexure VII का self-declaration।
- दो महीने से ज़्यादा पुरानी नहीं, ऐसी रंगीन passport size फोटो।
DV के दिन Original documents न दिखाने पर अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा।
आवेदन से पहले ये बातें ध्यान रखें
- पूरे देश में केवल एक RRB के लिए आवेदन करें, वरना सभी आवेदन रद्द होंगे और आगे की RRB/RRC परीक्षाओं से रोक लग सकती है।
- चुना हुआ RRB और Create an Account की जानकारी (Mobile, Email) बाद में नहीं बदली जा सकती।
- Fee Refund Aadhaar से जुड़े bank account में आता है, इसलिए bank account Aadhaar से link रखें।
सावधान: RRB ने कोई agent या coaching center नियुक्त नहीं किया है। नौकरी दिलाने का वादा करने वाले दलालों से बचें, चयन केवल merit से होता है।
तैयारी कैसे करें
RRB ने CBT-1 की अस्थायी तारीख दिसंबर 2026 का चौथा सप्ताह बताई है, इसलिए तैयारी अभी से ज़ोरदार रखें। सटीक तिथियां बाद में आएंगी। ऊपर दिए गए Exam Pattern और Syllabus के हिसाब से तैयारी ऐसे कर सकते हैं:
- General Awareness: दोनों CBT में इसके सबसे ज़्यादा प्रश्न (40 और 50) आते हैं, इसलिए रोज़ Current Affairs और Static GK पढ़ें।
- Maths और Reasoning: ऊपर दिए Syllabus के topics की रोज़ practice करें।
- Negative Marking: हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेगा, इसलिए अंदाज़े से उत्तर देने से बचें।
- Mock Test: RRB की official website पर Mock/Practice Test भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
रेलवे की दूसरी भर्तियों की जानकारी के लिए हमारी पोस्ट RRB Technician Recruitment भी पढ़ें। Graduate उम्मीदवार केंद्र सरकार की दूसरी बड़ी भर्ती SSC CGL की जानकारी भी देख सकते हैं।
ऐसी ही और भर्तियों के लिए हमारी Central Govt Jobs कैटेगरी देखते रहें।
Important Links: महत्वपूर्ण लिंक
| लिंक | URL |
|---|---|
| Apply Online | www.rrbapply.gov.in |
| Official Notification (CEN 06/2026) | rrb.indianrailways.gov.in पर अपनी RRB का पेज खोलें → CEN 06/2026 → Notification |
| Tentative CBT-1 Schedule Notice | rrb.indianrailways.gov.in (Indicative Notice, 12.10.2026) |
| Official Website | rrb.indianrailways.gov.in |
| PIB Press Release (भारत सरकार) | PIB Press Release: RRB NTPC Graduate भर्ती |
| Helpline (Application सम्बन्धी) | Email: rrb.help@csc.gov.in, Phone: 9592001188 / 0172-5653333 (कार्य दिवसों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक) |
FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?
उत्तर: CEN 06/2026 के तहत कुल 3548 पद हैं, जिनमें सबसे ज़्यादा 2750 पद Goods Train Manager के हैं।
Q2. RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 की Last Date क्या है?
उत्तर: Online आवेदन की अंतिम तिथि 06 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे) है और फीस 08 नवंबर 2026 तक भरी जा सकती है।
Q3. RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 के लिए Eligibility क्या है?
उत्तर: किसी मान्यता प्राप्त University से Graduation (Degree) और 01.01.2027 को आयु 18 से 33 वर्ष (आरक्षित वर्गों को छूट)।
Q4. RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 में Salary कितनी मिलेगी?
उत्तर: Chief Commercial Cum Ticket Supervisor को Level 6 में ₹35,400 और बाकी तीन पदों को Level 5 में ₹29,200 प्रारंभिक मूल वेतन मिलेगा, साथ में नियमों के अनुसार भत्ते।
Q5. क्या Typist पदों के लिए Typing Test होगा?
उत्तर: नहीं, CEN 06/2026 में Junior Accounts Assistant Cum Typist और Senior Clerk Cum Typist के लिए Typing Skill Test नहीं होगा। Joining के बाद typing proficiency जांची जाएगी।
Q6. RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 की Application Fee कितनी है?
उत्तर: सामान्य उम्मीदवारों के लिए ₹500 और SC, ST, Ex-Servicemen, PwBD, महिला, Transgender, अल्पसंख्यक व EBC के लिए ₹250। 1st Stage CBT देने पर क्रमशः ₹400 और ₹250 (bank charges काटकर) वापस मिलते हैं।
Q7. क्या Final Year के छात्र आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं। Graduation की योग्यता 06.11.2026 तक पूरी होनी चाहिए। जिनका Final Year का Result अभी नहीं आया है, वे आवेदन नहीं कर सकते।
Q8. क्या RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 की परीक्षा में Negative Marking है?
उत्तर: हां, 1st और 2nd Stage दोनों CBT में हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेगा।
Q9. क्या RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 में एक से ज़्यादा RRB के लिए आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, केवल एक RRB चुनना है। एक से ज़्यादा आवेदन करने पर सभी आवेदन रद्द हो जाएंगे।
Q10. RRB Bilaspur में कितने पद हैं?
उत्तर: RRB Bilaspur में कुल 542 पद हैं, जो सभी RRBs में सबसे ज़्यादा हैं।
Q11. RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 के लिए आवेदन कहां करें?
उत्तर: आवेदन केवल Online, RRB की official website www.rrbapply.gov.in पर होगा।
Disclaimer
इस पोस्ट में दी गई RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 की जानकारी RRB के आधिकारिक नोटिफिकेशन (CEN No. 06/2026) और भारत सरकार की PIB प्रेस रिलीज़ पर आधारित है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन ज़रूर पढ़ें।
किसी भी अपडेट या Corrigendum के लिए केवल official website rrb.indianrailways.gov.in देखें। bharathirwanijobs.com किसी भी भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा नहीं है। नकली वेबसाइट और फर्जी कॉल से सावधान रहें।
💬 2 टिप्पणियाँ
टिप्पणियाँ बंद हैं।