Central Govt Jobs

RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026: रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती | 12वीं पास करें Apply | ₹21,700 तक Salary

📅 ⏱ 13 मिनट में पढ़ें
RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 – 1688 पद, Last Date 13 Nov 2026

RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका आ गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC Under Graduate Level के लिए CEN No. 07/2026 जारी किया है, जिसके तहत कुल 1688 पदों पर भर्ती होगी।

इसमें Commercial Cum Ticket Clerk, Accounts Clerk Cum Typist, Junior Clerk Cum Typist और Trains Clerk के पद शामिल हैं।

Online आवेदन 15 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और Apply Online की Last Date 13 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे) है। 12वीं पास और 18 से 30 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

नीचे RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 की पूरी जानकारी आसान भाषा में दी गई है।

Table of Contents

RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026: Quick Info

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थारेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Boards – RRBs), रेल मंत्रालय
नोटिफिकेशन नंबरCEN No. 07/2026 (NTPC – Under Graduate)
पदों के नामCommercial Cum Ticket Clerk, Accounts Clerk Cum Typist, Junior Clerk Cum Typist, Trains Clerk
कुल पद1688
योग्यता (Eligibility)12वीं (+2 Stage) या समकक्ष, कम से कम 50% अंकों के साथ (कुछ वर्गों को छूट)
आयु सीमा (Age Limit)18 से 30 वर्ष (01.01.2027 के अनुसार)
Salary₹19,900 (Level 2) / ₹21,700 (Level 3) प्रारंभिक मूल वेतन
आवेदन शुल्क₹500 (सामान्य) / ₹250 (SC, ST, महिला आदि)
आवेदन शुरू15 अक्टूबर 2026
अंतिम तिथि13 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे)
आवेदन का तरीकाOnline
Official Websiterrb.indianrailways.gov.in
RRB NTPC Under Graduate 2026 – एक नज़र में

Vacancy Details: पदों का विवरण

RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 में कुल 1688 पद हैं। चारों पदों का Pay Level, शुरुआती वेतन, Medical Standard और पदों की संख्या नीचे टेबल में देखें:

पद का नामPay Level (7th CPC)प्रारंभिक वेतनMedical Standardपद
Commercial Cum Ticket ClerkLevel 3₹21,700B2700
Accounts Clerk Cum TypistLevel 2₹19,900C2200
Junior Clerk Cum TypistLevel 2₹19,900C2600
Trains ClerkLevel 2₹19,900A3188
कुल1688

Category-wise Vacancy: वर्ग के अनुसार पद

वर्गपद
UR (अनारक्षित)686
OBC (NCL)414
SC258
ST167
EWS163
कुल1688

RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 के इन पदों में से 162 पद Ex-Servicemen (ExSM) के लिए आरक्षित हैं। PwBD के पद-वार आरक्षण की जानकारी Annexure B में है।

नोट: नोटिफिकेशन के अनुसार ये vacancies provisional हैं और Railway की ज़रूरत के हिसाब से घट या बढ़ सकती हैं।

RRB-wise Vacancy: किस RRB में कितने पद

RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 में आवेदन करते समय आपको केवल एक RRB चुनना है, इसलिए पहले देख लें कि किस RRB में कितने पद हैं। Annexure B के अनुसार RRB-wise कुल पद:

RRBकुल पदRRBकुल पद
Ahmedabad26Kolkata329
Ajmer124Malda23
Bengaluru45Mumbai140
Bhopal59Muzaffarpur7
Bhubaneswar40Patna43
Bilaspur20Prayagraj149
Chandigarh78Ranchi75
Chennai168Secunderabad72
Gorakhpur72Siliguri43
Guwahati49Thiruvananthapuram75
Jammu-Srinagar51
कुल (सभी RRBs)1688

RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 में सबसे ज़्यादा 329 पद RRB Kolkata में हैं। इसके बाद RRB Chennai (168) और RRB Prayagraj (149) हैं।

छत्तीसगढ़ के उम्मीदवार ध्यान दें: इस बार RRB Bilaspur में कुल 20 पद हैं (Commercial Cum Ticket Clerk 9, Accounts Clerk Cum Typist 11)।

RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 Eligibility: शैक्षणिक योग्यता

RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता की शर्तें ये हैं:

  • सभी चार पदों के लिए 12वीं (+2 Stage) या उसके समकक्ष परीक्षा, कुल मिलाकर कम से कम 50% अंकों के साथ पास होनी चाहिए।
  • SC/ST, PwBD, Ex-Servicemen और 12वीं से ऊंची योग्यता (जैसे Graduation) रखने वाले उम्मीदवारों के लिए 50% अंकों की शर्त लागू नहीं है।
  • योग्यता आवेदन की अंतिम तिथि (13.11.2026) तक पूरी होनी चाहिए। जिनका Final Result अभी नहीं आया है, वे आवेदन नहीं कर सकते।
  • Accounts Clerk Cum Typist और Junior Clerk Cum Typist के लिए इस बार Typing Skill Test (CBTST) नहीं होगा, लेकिन joining के बाद computer और typing की जानकारी जांची जाएगी।

RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026: Medical Standard

RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 के हर पद के लिए Railway का Medical Test पास करना ज़रूरी है।

Medical StandardपदVision Standard (मुख्य शर्त)
A-3Trains ClerkDistant Vision 6/9, 6/9 चश्मे के साथ या बिना (lens power 2D तक)। Colour, Night व Myopic Vision टेस्ट भी पास करना ज़रूरी।
B-2Commercial Cum Ticket ClerkDistance Vision 6/9, 6/12 चश्मे के साथ या बिना (lens power 4D तक)।
C-2Accounts Clerk Cum Typist, Junior Clerk Cum TypistDistant Vision 6/12, nil चश्मे के साथ या बिना।
  • Lasik या आंखों की कोई और Corrective Surgery करवाने वाले उम्मीदवार Trains Clerk (A-3) के लिए पात्र नहीं हैं। उन्हें DV पर Annexure VII का declaration देना होगा।
  • Lasik करवाने वाले उम्मीदवार B-2 और C-2 वाले पदों के लिए Annexure VII (A) की शर्तों के अनुसार पात्र हैं।
  • चुने गए पद के Medical Standard में फेल होने पर कोई दूसरा पद नहीं दिया जाएगा।

Age Limit: आयु सीमा

RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 में आयु की गणना 01 जनवरी 2027 के अनुसार होगी। सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष है।

वर्गजन्म तिथि (दोनों तिथियां शामिल)
UR / EWS02.01.1997 से 01.01.2009 के बीच
OBC (NCL)02.01.1994 से 01.01.2009 के बीच
SC / ST02.01.1992 से 01.01.2009 के बीच

Age Relaxation: अधिकतम आयु में छूट

  • SC / ST: 5 वर्ष
  • OBC (Non-Creamy Layer): 3 वर्ष
  • PwBD: UR/EWS – 10 वर्ष, OBC (NCL) – 13 वर्ष, SC/ST – 15 वर्ष
  • Ex-Servicemen (कम से कम 6 महीने की सेवा): सेवा अवधि घटाने के बाद UR/EWS – 3 वर्ष, OBC (NCL) – 6 वर्ष, SC/ST – 8 वर्ष
  • Railway के सेवारत Group C / पूर्व Group D कर्मचारी (कम से कम 3 वर्ष की सेवा): UR/EWS – 40 वर्ष, OBC (NCL) – 43 वर्ष, SC/ST – 45 वर्ष तक
  • विधवा / तलाकशुदा / न्यायिक रूप से अलग (पुनर्विवाह न करने वाली) महिलाएं: UR/EWS – 35 वर्ष, OBC (NCL) – 38 वर्ष, SC/ST – 40 वर्ष तक

ध्यान दें: एक से ज़्यादा आधार पर छूट मिलने पर केवल सबसे ज़्यादा वाली छूट मिलेगी, ये जुड़ती नहीं हैं।

आवेदन में भरी गई जन्म तिथि वही होनी चाहिए जो आपकी 10वीं (Matriculation) की मार्कशीट / सर्टिफिकेट में दर्ज है।

RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क

वर्गशुल्क1st Stage CBT देने पर Refund
सामान्य (नीचे दी गई श्रेणियों को छोड़कर सभी)₹500₹400 (bank charges काटकर)
SC, ST, Ex-Servicemen, PwBD, महिला, Transgender, अल्पसंख्यक (Minorities), EBC₹250₹250 (bank charges काटकर)
  • फीस केवल Online (Net Banking, Debit/Credit Card, UPI) से भरी जाएगी।
  • Refund केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा जो 1st Stage CBT में शामिल होंगे। Refund Aadhaar से जुड़े (Aadhaar-seeded) bank account में आएगा।
  • EBC (परिवार की सालाना आय ₹50,000 से कम) को केवल फीस में छूट मिलती है, आरक्षण नहीं।
  • आवेदन में सुधार (Modification) के लिए हर बार ₹250 का शुल्क लगेगा (Non-refundable)।

Salary: वेतन

पदPay Levelप्रारंभिक मूल वेतन (Initial Basic Pay)
Commercial Cum Ticket ClerkLevel 3₹21,700 प्रति माह
Accounts Clerk Cum TypistLevel 2₹19,900 प्रति माह
Junior Clerk Cum TypistLevel 2₹19,900 प्रति माह
Trains ClerkLevel 2₹19,900 प्रति माह

RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 में मूल वेतन के अलावा नियमों के अनुसार सरकारी भत्ते (Allowances) भी मिलेंगे। Training के दौरान केवल stipend मिलेगा।

In-hand salary की सटीक राशि के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

Important Dates: महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
Employment News में Indicative Notice26 सितंबर 2026
Online आवेदन शुरू15 अक्टूबर 2026
Online आवेदन की अंतिम तिथि13 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे)
फीस भुगतान की अंतिम तिथि15 नवंबर 2026
Correction / Modification Window16 नवंबर से 25 नवंबर 2026
CBT परीक्षा तिथिआधिकारिक नोटिफिकेशन देखें (RRB website पर बाद में घोषित होगी)

RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 के लिए Exam City की जानकारी परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले और e-Call Letter लगभग 4 दिन पहले RRB की official website पर मिलेगा।

RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 Selection Process: चयन प्रक्रिया

RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 में चयन इन चरणों में होगा:

  1. 1st Stage CBT – 100 प्रश्न, 90 मिनट
  2. 2nd Stage CBT – 120 प्रश्न, 90 मिनट
  3. Document Verification (DV)
  4. Medical Examination

CBT Exam Pattern: विषयवार प्रश्न

विषय1st Stage CBT (प्रश्न)2nd Stage CBT (प्रश्न)
General Awareness4050
Mathematics3035
General Intelligence & Reasoning3035
कुल प्रश्न100120
समय90 मिनट90 मिनट
  • हर प्रश्न 1 अंक का है। दोनों CBT में Negative Marking है: हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेगा।
  • न्यूनतम qualifying marks: UR/EWS – 40%, OBC (NCL) / SC – 30%, ST – 25%। PwBD पदों के लिए उम्मीदवार कम पड़ने पर 2 अंक की छूट दी जा सकती है।
  • Typist वाले पदों के लिए इस बार Typing Test नहीं होगा।

Shortlisting कैसे होगी

  • 1st Stage CBT के normalized marks से हर RRB में वर्ग-वार पदों के 15 गुना उम्मीदवार 2nd Stage CBT के लिए बुलाए जाएंगे।
  • 2nd Stage CBT के merit से पदों के बराबर (1:1) उम्मीदवार DV और Medical के लिए बुलाए जाएंगे।

RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 Syllabus

नोटिफिकेशन के अनुसार RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 में 1st और 2nd Stage CBT दोनों का Syllabus एक जैसा है:

विषयमुख्य टॉपिक्स
MathematicsNumber System, Decimals, Fractions, LCM, HCF, Ratio and Proportion, Percentage, Mensuration, Time and Work, Time and Distance, Simple व Compound Interest, Profit and Loss, Elementary Algebra, Geometry, Trigonometry, Elementary Statistics
ReasoningAnalogies, Series, Coding-Decoding, Mathematical Operations, Relationships, Syllogism, Jumbling, Venn Diagram, Puzzle, Data Sufficiency, Statement-Conclusion, Decision Making, Maps, Graph Interpretation
General AwarenessCurrent Events, Games and Sports, भारत की कला-संस्कृति, General Science (10th CBSE तक), इतिहास व स्वतंत्रता संग्राम, Geography, Indian Polity, Indian Economy, Computer की बुनियादी जानकारी, सरकारी योजनाएं, Environment, प्रमुख संगठन

परीक्षा हिंदी, English और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी। प्रश्न चुनी हुई भाषा और English दोनों में दिखेंगे।

RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 Apply Online: आवेदन कैसे करें

RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 के लिए आवेदन केवल Online होगा। इन steps को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले RRB की official apply website www.rrbapply.gov.in पर जाएं।
  2. अगर आपने पहले किसी RRB CEN (2024/2025/2026) के लिए account बनाया है तो उसी से Login करें, वरना “Create an Account” पर क्लिक करके नया account बनाएं (Mobile number और Email ID बाद में नहीं बदले जा सकते)।
  3. DigiLocker या Aadhaar से अपनी पहचान verify करें (RRB ने इसकी सलाह दी है)।
  4. Login करके CEN 07/2026 (NTPC Under Graduate) का आवेदन फॉर्म खोलें।
  5. Personal Details, Other Details, Educational Qualification भरें। केवल एक RRB चुनें और पदों/Zones की preference भरें।
  6. Live Photo capture करें और signature upload करें।
  7. Preview में सारी जानकारी जांचकर फॉर्म Submit करें और अपनी category के अनुसार Online फीस जमा करें।
  8. फीस जमा होने पर Email/SMS से confirmation आएगा। Registration Number वाला printout अपने पास सुरक्षित रखें।

फॉर्म भरने का पूरा तरीका step-by-step देखना हो तो हमारे भरत हिरवानी Jobs YouTube चैनल पर वीडियो देख सकते हैं।

Live Photo और Signature के नियम

  • फॉर्म भरते समय webcam या मोबाइल camera से सफेद background में Live Photo ली जाएगी। Cap, mask या चश्मा न पहनें।
  • Signature सफेद कागज़ पर काले पेन से running handwriting में करें। फाइल JPG/JPEG, 30 KB से 49 KB की हो।

RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026: DV के लिए ज़रूरी Documents

RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 में DV के लिए सभी Original documents और उनकी self-attested photocopies के दो सेट ले जाने होंगे। ये दस्तावेज़ तैयार रखें:

  • 12वीं की मार्कशीट / सर्टिफिकेट (date of issue के साथ)।
  • जन्म तिथि के लिए 10वीं (Matriculation) का सर्टिफिकेट।
  • SC/ST (Annexure I), OBC-NCL (Annexure II, 01 अप्रैल 2026 या उसके बाद जारी, साथ में Annexure II A) और EWS (Annexure III) के certificate।
  • वर्तमान पते का प्रमाण। Trains Clerk के उम्मीदवारों को Lasik संबंधी Annexure VII का self-declaration।
  • दो महीने से ज़्यादा पुरानी नहीं, ऐसी रंगीन passport size फोटो।

DV के दिन Original documents न दिखाने पर अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा

आवेदन से पहले ये बातें ध्यान रखें

  • पूरे देश में केवल एक RRB के लिए एक ही आवेदन करें, वरना सभी आवेदन रद्द होंगे और आगे की RRB/RRC परीक्षाओं से रोक लग सकती है।
  • चुना हुआ RRB और Create an Account की जानकारी (Mobile, Email) बाद में नहीं बदली जा सकती।
  • RRB सोच-समझकर चुनें, क्योंकि 5 से 10 साल की सेवा से पहले दूसरी Railway में transfer का अनुरोध दर्ज नहीं होगा।
  • Fee Refund के लिए bank account Aadhaar से link रखें।

सावधान: RRB ने कोई agent या coaching center नियुक्त नहीं किया है। नौकरी दिलाने का वादा करने वाले दलालों से बचें, चयन केवल merit से होता है।

तैयारी कैसे करें

RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 की CBT तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, यानी तैयारी के लिए अच्छा समय है। ऊपर दिए Exam Pattern और Syllabus के हिसाब से तैयारी ऐसे कर सकते हैं:

  • General Awareness: दोनों CBT में इसके सबसे ज़्यादा प्रश्न (40 और 50) आते हैं, इसलिए रोज़ Current Affairs और Static GK पढ़ें।
  • Maths और Reasoning: ऊपर दिए Syllabus के topics की रोज़ practice करें।
  • Negative Marking: हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेगा, इसलिए अंदाज़े से उत्तर देने से बचें।
  • Mock Test: RRB की official website पर Mock/Practice Test भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

Graduate Level के पदों (Goods Train Manager आदि) के लिए RRB ने अलग नोटिफिकेशन CEN 06/2026 जारी किया है। उसकी पूरी जानकारी हमारी पोस्ट RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 में पढ़ें।

ऐसी ही और भर्तियों के लिए हमारी Central Govt Jobs कैटेगरी देखते रहें।

लिंकURL
Apply Onlinewww.rrbapply.gov.in
Official Notification (CEN 07/2026)rrb.indianrailways.gov.in पर अपनी RRB का पेज खोलें → CEN 07/2026 → Notification
Official Websiterrb.indianrailways.gov.in
Helpline (Application सम्बन्धी)Email: rrb.help@csc.gov.in, Phone: 9592001188 / 0172-5653333 (कार्य दिवसों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक)

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?
उत्तर: CEN 07/2026 के तहत कुल 1688 पद हैं, जिनमें

Q2. RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 की Last Date क्या है?
उत्तर: Online आवेदन की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे) है और फीस 15 नवंबर 2026 तक भरी जा सकती है।

Q3. RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 के लिए Eligibility क्या है?
उत्तर: 12वीं (+2 Stage) कम से कम 50% अंकों के साथ और 01.01.2027 को आयु 18 से 30 वर्ष।

Q4. RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 में Salary कितनी मिलेगी?
उत्तर: Commercial Cum Ticket Clerk को Level 3 में ₹21,700 और बाकी तीन पदों को Level 2 में ₹19,900 प्रारंभिक मूल वेतन मिलेगा।

Q5. क्या Typist पदों के लिए Typing Test होगा?
उत्तर: नहीं, CEN 07/2026 में Accounts Clerk Cum Typist और Junior Clerk Cum Typist के लिए Typing Skill Test नहीं होगा।

Q6. RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 की Application Fee कितनी है?
उत्तर: सामान्य उम्मीदवारों के लिए ₹500 और SC, ST, Ex-Servicemen, PwBD, महिला, Transgender, अल्पसंख्यक व EBC के लिए ₹250।

Q7. क्या 12वीं के Result का इंतज़ार कर रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं। योग्यता 13.11.2026 तक पूरी होनी चाहिए। जिनका Final Result अभी नहीं आया है, वे आवेदन नहीं कर सकते।

Q8. क्या Graduate उम्मीदवार भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: हां, न्यूनतम योग्यता 12वीं है। 12वीं से ऊंची योग्यता वालों पर 50% अंकों की शर्त भी लागू नहीं होती।

Q9. क्या RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 की परीक्षा में Negative Marking है?
उत्तर: हां, 1st और 2nd Stage दोनों CBT में हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेगा।

Q10. RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 के लिए आवेदन कहां करें?
उत्तर: आवेदन केवल Online, RRB की official website www.rrbapply.gov.in पर होगा।

Disclaimer

इस पोस्ट में दी गई RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 की जानकारी RRB के आधिकारिक नोटिफिकेशन (CEN No. 07/2026) और RRB के FAQ पर आधारित है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन ज़रूर पढ़ें।

किसी भी अपडेट या Corrigendum के लिए केवल official website rrb.indianrailways.gov.in देखें। bharathirwanijobs.com किसी भी भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा नहीं है। नकली वेबसाइट और फर्जी कॉल से सावधान रहें।

ⓘ आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग/कंपनी का आधिकारिक नोटिफिकेशन व वेबसाइट अवश्य जांचें। bharathirwanijobs.com कोई सरकारी वेबसाइट नहीं है।