Blog

NIFT Entrance Exam 2027: B.Des, B.FTech, M.Des फॉर्म शुरू | Last Date 16 Nov 2026 | Exam 10 Jan 2027

📅 ⏱ 12 मिनट में पढ़ें
NIFT Entrance Exam 2027 – B.Des, B.FTech, M.Des फॉर्म, Last Date 16 Nov 2026

NIFT Entrance Exam 2027: Fashion Design, Fashion Technology और Fashion Management में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। National Testing Agency (NTA) ने 16 अक्टूबर 2026 को NIFT Entrance Exam 2027 (NIFTEE 2027) का Public Notice और Information Bulletin जारी कर दिया है।

Contents
Table of ContentsNIFT Entrance Exam 2027: Quick InfoNIFT Entrance Exam 2027 क्या हैNIFT Entrance Exam 2027 Courses: कौन-कौन से कोर्सNIFT Entrance Exam 2027 Important Dates: महत्वपूर्ण तिथियांArtisan, Ph.D. और NRI के लिए तिथियांNIFT Entrance Exam 2027 Application Fee: आवेदन शुल्कNIFT Entrance Exam 2027 Eligibility: शैक्षणिक योग्यताUG Programmes (B.Des. और B.F.Tech.)PG Programmes (M.Des., M.F.M., M.F.Tech.)NIFT Entrance Exam 2027 Age Limit: आयु सीमाNIFT Entrance Exam 2027 Exam Pattern: परीक्षा पैटर्नMarking SchemeUG Programmes का Exam StructurePG Programmes का Exam Structureपरीक्षा का समय (10 जनवरी 2027)NIFT Entrance Exam 2027 Selection Process और WeightageB.Des. का Situation TestPG का Personal InterviewNIFT Entrance Exam 2027 Syllabus: GAT में क्या आता हैNIFT Entrance Exam 2027 Exam Centre: छत्तीसगढ़ के शहरNIFT Entrance Exam 2027 Apply Online: आवेदन कैसे करेंNIFT Entrance Exam 2027 Important LinksNIFT Entrance Exam 2027: तैयारी के आसान TipsFAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवालDisclaimerनई सरकारी नौकरी की सूचना सीधे Email पर पाएँफ्री है, कभी भी unsubscribe कर सकते हैं।

इस परीक्षा से National Institute of Fashion Technology (NIFT) के 20 कैंपस में B.Des., B.F.Tech., M.Des., M.F.M. और M.F.Tech. में Admission मिलेगा। Online आवेदन 16 अक्टूबर 2026 से शुरू हैं और अंतिम तिथि 16 नवंबर 2026 है।

परीक्षा 10 जनवरी 2027 को देश के 100 शहरों में होगी। नीचे NIFT Entrance Exam 2027 की योग्यता, आयु सीमा, फीस, Exam Pattern, Weightage और आवेदन का तरीका आसान भाषा में दिया गया है।

NIFT Entrance Exam 2027: Quick Info

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामNIFT Entrance Examination (NIFTEE) 2027
परीक्षा कराने वाली संस्थाNational Testing Agency (NTA)
Admission देने वाली संस्थाNational Institute of Fashion Technology (NIFT)
ProgrammesB.Des., B.F.Tech., M.Des., M.F.M., M.F.Tech. (और Ph.D. Registration)
Online आवेदन शुरू16 अक्टूबर 2026
अंतिम तिथि16 नवंबर 2026
Late Fee (₹5000) के साथ21 नवंबर 2026 तक
परीक्षा तिथि10 जनवरी 2027
परीक्षा मोडGAT: Computer Based Test (CBT), CAT: Pen & Paper Based Test (PBT)
परीक्षा शहर100 शहर
आवेदन फीस₹2000 (Open/EWS/OBC-NCL), ₹500 (SC/ST/PwD)
Official Websiteexams.nta.nic.in/niftee

NIFT Entrance Exam 2027 क्या है

NIFT की स्थापना 1986 में हुई थी। 2006 में संसद के Act से इसे Statutory Institute बनाया गया, और भारत के राष्ट्रपति इसके ‘Visitor’ हैं। आज NIFT के देश भर में 20 पूर्ण कैंपस हैं।

NIFT Entrance Exam 2027 के लिए NTA की भूमिका Registration, परीक्षा कराना, Answer Key, Result और Score Card तक सीमित है। Admission, Counselling और Seat Allocation का काम NIFT करेगा।

यानी Admission से जुड़े सवाल NIFT से पूछने होंगे, जबकि फॉर्म, Admit Card और परीक्षा से जुड़े सवाल NTA से।

NIFT Entrance Exam 2027 Courses: कौन-कौन से कोर्स

ProgrammeअवधिSpecialisation
Bachelor of Design (B.Des.)4 सालFashion Communication (FC), Accessory Design (AD), Fashion Design (FD), Knitwear Design (KD), Leather Design (LD), Textile Design (TD), Fashion Interiors (FI)
Bachelor of Fashion Technology (B.F.Tech.)4 सालApparel Production
Master of Design (M.Des.)2 साल—
Master of Fashion Management (M.F.M.)2 साल—
Master of Fashion Technology (M.F.Tech.)2 साल—

इसके अलावा NLEA (NIFT Lateral Entry Admission) के तहत B.Des. और B.F.Tech. में सीधे बीच के वर्ष में Admission, Artisan Category में B.Des. और Ph.D. Programme के लिए भी Registration हो रहा है। इनकी तारीखें अलग हैं, जो नीचे Dates वाले हिस्से में दी गई हैं।

NIFT Entrance Exam 2027 Important Dates: महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि (Tentative)
Public Notice और Information Bulletin जारी16 अक्टूबर 2026
Online आवेदन शुरू16 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (सामान्य फीस)16 नवंबर 2026
Late Fee ₹5000 के साथ अंतिम तिथि21 नवंबर 2026
Application Form Correction22 से 25 नवंबर 2026
Advance City Intimation Slip21 दिसंबर 2026
Admit Card4 जनवरी 2027
परीक्षा तिथि10 जनवरी 2027
Stage-1 Resultफरवरी / मार्च 2027
Situation Test / Personal Interviewमार्च / अप्रैल 2027
Final Resultमई 2027 का पहला सप्ताह
Seat Allocation (NIFT द्वारा)मई / जून 2027

Artisan, Ph.D. और NRI के लिए तिथियां

CategoryRegistration की अंतिम तिथिCorrection
B.Des. Artisan Category31 जनवरी 20271 से 4 फरवरी 2027
Ph.D. Programme31 जनवरी 20271 से 4 फरवरी 2027
NRI / Foreign National / OCI / SAARC31 मार्च 20271 से 4 अप्रैल 2027

ध्यान दें: NTA ने ये सभी तिथियां Tentative बताई हैं। किसी भी बदलाव की सूचना NTA और NIFT की वेबसाइट पर दी जाएगी।

NIFT Entrance Exam 2027 Application Fee: आवेदन शुल्क

Categoryएक Programmeदो Programme (B.F.Tech. + B.Des. या M.F.M. + M.Des.)
Open / Open-EWS / OBC (NCL)₹2000₹3000
SC / ST / PwD / PwBD₹500₹750
NRI / Foreign National / OCI / PIO / SAARC₹11,100—
  • फीस Debit Card, Credit Card, UPI या Net Banking से Online जमा होगी।
  • Bank / Payment Gateway का Service Charge उम्मीदवार को देना होगा।
  • दो Programme के लिए भी एक ही Application Form भरना है।
  • 16 नवंबर के बाद 21 नवंबर तक फॉर्म भरने पर ₹5000 Late Fee अलग से लगेगी।
  • OBC (NCL) केवल वही लिखें जो केंद्रीय सूची में हैं। केवल राज्य सूची वाले OBC उम्मीदवारों को General/Unreserved चुनना होगा।

NIFT Entrance Exam 2027 Eligibility: शैक्षणिक योग्यता

UG Programmes (B.Des. और B.F.Tech.)

Programmeयोग्यता
B.Des.किसी मान्यता प्राप्त Board से 10+2 पास, या NIOS से कम से कम 5 विषयों के साथ Senior Secondary पास, या 10वीं के बाद AICTE / State Board of Technical Education से 3 या 4 साल का Diploma, या AIU से मान्य समकक्ष परीक्षा, या GCE (A Level) / IB
B.F.Tech.Mathematics के साथ 10+2 पास, या NIOS से Mathematics सहित 5 विषयों के साथ पास, या 10वीं के बाद किसी भी Engineering ब्रांच में AICTE / State Board से 3 या 4 साल का Diploma, या Mathematics के साथ AIU मान्य समकक्ष / GCE (A Level) / IB

12वीं में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं या नहीं, इसकी पूरी शर्तें NIFT Prospectus / Admission Guidelines 2027 में दी गई हैं। उसे ज़रूर पढ़ें।

PG Programmes (M.Des., M.F.M., M.F.Tech.)

Programmeयोग्यता
M.Des.किसी भी विषय में Undergraduate Degree, या NIFT/NID से कम से कम 3 साल का UG Diploma
M.F.M.किसी भी विषय में Undergraduate Degree, या NIFT/NID से कम से कम 3 साल का UG Diploma
M.F.Tech.NIFT से B.F.Tech., या किसी मान्य संस्थान से B.E./B.Tech., या किसी मान्य संस्थान से 4 साल का B.F.Tech.

नोट: M.Des. एक Advanced Course है। इसमें Design की बुनियादी जानकारी नहीं पढ़ाई जाती, इसलिए उम्मीदवार को Design की मूल बातें पहले से आनी चाहिए।

NLEA, Artisan Category और Ph.D. की योग्यता अलग है। इनके लिए Information Bulletin के Chapter-2 को ध्यान से पढ़ें।

NIFT Entrance Exam 2027 Age Limit: आयु सीमा

Programmeअधिकतम आयु
B.Des. और B.F.Tech.1 अगस्त 2027 को 24 वर्ष से कम
SC / ST / PwD / PwBD (UG)5 वर्ष की छूट
M.Des., M.F.M., M.F.Tech.कोई आयु सीमा नहीं
Ph.D.कोई आयु सीमा नहीं (NTF Criteria में 1 अगस्त 2027 को अधिकतम 30 वर्ष)

उदाहरण के लिए, General Category का कोई छात्र B.Des. के लिए तभी पात्र है जब 1 अगस्त 2027 को उसकी आयु 24 वर्ष से कम हो।

NIFT Entrance Exam 2027 Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न

NIFT Entrance Exam 2027 में दो मुख्य टेस्ट होते हैं:

  • General Ability Test (GAT): Computer Based Test (CBT) मोड में
  • Creative Ability Test (CAT): Pen & Paper Based Test (PBT) मोड में

प्रश्न पत्र Hindi और English दोनों भाषाओं में होगा। अनुवाद में कोई अंतर होने पर English Version को सही माना जाएगा।

Marking Scheme

  • हर प्रश्न 1 अंक का है।
  • सही उत्तर पर +1 अंक मिलेगा।
  • गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेगा (Negative Marking)।
  • जो प्रश्न छोड़ा, उस पर कोई अंक नहीं।

UG Programmes का Exam Structure

ProgrammePaperसमय (मिनट)प्रश्न
B.Des.GAT Section-A (CBT) + CAT (PBT)120 + 180100 + 3
B.F.Tech.GAT Section-A (CBT)120100
B.F.Tech.GAT Section-B (CBT)6050
B.F.Tech. + B.Des.Section-A + Section-B + CAT180 + 180150 + 3

PG Programmes का Exam Structure

GAT SectionM.F.M. प्रश्नM.Des. प्रश्नM.F.Tech. प्रश्न
Communication Ability और English Comprehension505045
Quantitative Ability202030
Analytical और Logical Ability252525
General Knowledge और Current Affairs252525
Case Study30 (Section-B)—25
कुल प्रश्न150120150
समय180 मिनट120 मिनट + CAT 180 मिनट180 मिनट

M.F.Tech. में Engineering से जुड़े कुछ प्रश्न भी आएंगे। प्रश्नों की संख्या हर साल बदल सकती है।

परीक्षा का समय (10 जनवरी 2027)

ProgrammeGATCAT
B.Des. / M.Des.सुबह 9:00 से 11:00दोपहर 3:00 से शाम 6:00
B.F.Tech. / M.F.M. / M.F.Tech.सुबह 9:00 से दोपहर 12:00—
B.F.Tech. + B.Des. / M.F.M. + M.Des.सुबह 9:00 से दोपहर 12:00दोपहर 3:00 से शाम 6:00

NIFT Entrance Exam 2027 Selection Process और Weightage

Programmeचयन के चरणWeightage
B.Des.GAT + CAT + Situation TestGAT 30%, CAT 50%, Situation Test 20%
B.F.Tech.केवल GATSection-A 30%, Section-B 70%
M.Des.GAT (Section-A) + CAT + Personal InterviewGAT 30%, CAT 40%, PI 30%
M.F.M.GAT (Section A और B) + Personal InterviewGAT 70%, PI 30%
M.F.Tech.GAT + Personal InterviewGAT 70%, PI 30%

B.F.Tech. और B.Des. दोनों चुनने वालों के लिए दोनों Programme की अलग-अलग Common Merit Rank (CMR) बनेगी। यही नियम M.F.M. और M.Des. दोनों चुनने वालों पर लागू है।

B.Des. का Situation Test

B.Des. के लिए Shortlist हुए छात्रों को Situation Test देना होगा। इसमें दिए गए Material से एक Model बनाना होता है। बाहर से कोई Material ले जाने की अनुमति नहीं है।

Componentअंक
3D Model50
Write-up (केवल English में)20
Overall Presentation30
कुल100

Situation Test केवल 20 शहरों में होगा। Answer Sheet या Model पर नाम, पहचान चिह्न या Coaching Logo लिखने पर उम्मीदवार Disqualify हो जाएगा।

PG का Personal Interview

PG Programmes के Interview में Career Orientation, Course के लिए उपयुक्तता, Academic और Co-curricular उपलब्धियां, Communication, और General Awareness, Aptitude, Creative और Lateral Thinking को परखा जाएगा।

NIFT Entrance Exam 2027 Syllabus: GAT में क्या आता है

Sectionमुख्य Topics
Quantitative Abilityजोड़, गुणा, भाग, भिन्न, प्रतिशत, ब्याज दर, कार्य और समय, अनुपात-समानुपात, दूरी
Communication Ability और English ComprehensionSynonyms, Antonyms, Singular-Plural, One-word Substitution, Idioms and Phrases, Correct Spellings, Passage
Analytical और Logical Abilityदी गई जानकारी से Inference और Logic, Problem Solving, Creative और Lateral Thinking
General Knowledge और Current Affairsसामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाएं

CAT में उम्मीदवार की Observation, Concept Development, Design Ability और Colour व Illustration के Creative उपयोग को परखा जाता है। पूरा Syllabus NIFT Admission Guidelines 2027 में दिया गया है।

NIFT Entrance Exam 2027 Exam Centre: छत्तीसगढ़ के शहर

फॉर्म भरते समय 4 शहर प्राथमिकता के क्रम में चुनने होंगे। शहर केवल स्थायी पते या वर्तमान पते वाले राज्य से ही चुने जा सकेंगे।

छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए Annexure-III में Bilaspur (CG02) और Raipur (CG03) शहर दिए गए हैं। Centre, Date और Shift Admit Card पर लिखे होंगे।

NIFT Entrance Exam 2027 Apply Online: आवेदन कैसे करें

NIFT Entrance Exam 2027 का फॉर्म केवल Online भरा जाएगा। Registration के लिए MeitY का MeriPehchaan (Single Sign-On) Login भी उपलब्ध है।

  1. सबसे पहले exams.nta.nic.in/niftee पर जाएं।
  2. “New Registration” पर अपनी जानकारी भरें और Password व Security Question बनाएं।
  3. Registration पूरा होने पर मिले Application Number को संभालकर रखें।
  4. Application Number और Password से Login करके Programme, 4 परीक्षा शहर और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  5. Live Photograph लें और Photo, Signature व ज़रूरी Certificate Upload करें।
  6. अपनी Category के अनुसार फीस Online जमा करें।
  7. Confirmation Page Download करके उसका Printout रखें।
DocumentFormatSize
Photograph (रंगीन, सफेद Background, 80% चेहरा)JPG/JPEG10 kb से 200 kb
SignatureJPG/JPEG10 kb से 50 kb
Disability / UDID CertificatePDF50 kb से 300 kb

Email ID और Mobile Number अपना ही दें, क्योंकि NTA सारी सूचना इन्हीं पर भेजेगा। एक उम्मीदवार केवल एक ही Application Form भरे।

फॉर्म भरने और परीक्षा की तैयारी से जुड़े Video Updates के लिए हमारे भरत हिरवानी Jobs YouTube चैनल से जुड़ें।

लिंकURL
Public Notice (NTA)NIFTEE 2027 Public Notice
Information BulletinNIFTEE 2027 Information Bulletin
Apply Onlineexams.nta.nic.in/niftee
NTA Websitenta.ac.in
NIFT Websitenift.ac.in
Helpline011-40759000 / 011-69227700, Email: nift@nta.ac.in

NIFT Entrance Exam 2027: तैयारी के आसान Tips

  • B.Des. में CAT का Weightage 50% है, इसलिए Drawing, Colour और Illustration का रोज़ अभ्यास करें।
  • GAT में Negative Marking है, तो अंदाज़े से उत्तर देने से बचें।
  • B.F.Tech. में Section-B का Weightage 70% है, इसलिए उस पर ज़्यादा ध्यान दें।
  • Situation Test के लिए Paper, Clay और घरेलू चीज़ों से छोटे 3D Model बनाने का अभ्यास करें।

अगर आप Design के साथ दूसरी प्रवेश परीक्षाओं पर भी नज़र रख रहे हैं, तो छत्तीसगढ़ की CG PPT प्रवेश परीक्षा की जानकारी भी पढ़ें। 12वीं (PCM) के बाद Army में Officer बनना चाहते हैं तो Indian Army TES 57 Recruitment 2026 भी देखें।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. NIFT Entrance Exam 2027 का फॉर्म कब से कब तक भरा जाएगा?
उत्तर: Online आवेदन 16 अक्टूबर 2026 से शुरू हैं। सामान्य फीस के साथ अंतिम तिथि 16 नवंबर 2026 है, और ₹5000 Late Fee के साथ 21 नवंबर 2026 तक फॉर्म भरा जा सकता है।

Q2. NIFT Entrance Exam 2027 कब होगा?
उत्तर: Information Bulletin के अनुसार परीक्षा 10 जनवरी 2027 को होगी। Admit Card 4 जनवरी 2027 को आएगा।

Q3. NIFT Entrance Exam 2027 की आवेदन फीस कितनी है?
उत्तर: Open, EWS और OBC (NCL) के लिए ₹2000 और SC/ST/PwD के लिए ₹500 है। दो Programme के लिए यह क्रमशः ₹3000 और ₹750 है।

Q4. B.Des. के लिए अधिकतम आयु कितनी है?
उत्तर: 1 अगस्त 2027 को आयु 24 वर्ष से कम होनी चाहिए। SC/ST/PwD को 5 वर्ष की छूट है। PG Programmes में कोई आयु सीमा नहीं है।

Q5. क्या B.F.Tech. के लिए 12वीं में Maths ज़रूरी है?
उत्तर: हां। B.F.Tech. के लिए 10+2 Mathematics के साथ या किसी भी Engineering ब्रांच में 3/4 साल का Diploma ज़रूरी है।

Q6. क्या NIFT Entrance Exam 2027 में Negative Marking है?
उत्तर: हां। सही उत्तर पर +1 अंक मिलेगा और गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेगा।

Q7. क्या परीक्षा Hindi में भी होगी?
उत्तर: हां, प्रश्न पत्र Hindi और English दोनों भाषाओं में होगा। लेकिन Situation Test का Write-up केवल English में मान्य होगा।

Q8. छत्तीसगढ़ में NIFT Entrance Exam 2027 के Centre कहां हैं?
उत्तर: Annexure-III के अनुसार छत्तीसगढ़ में Bilaspur और Raipur परीक्षा शहर हैं।

Q9. क्या एक ही फॉर्म में B.Des. और B.F.Tech. दोनों चुन सकते हैं?
उत्तर: हां। Maths वाले उम्मीदवार एक ही फॉर्म में दोनों चुन सकते हैं। इसके लिए GAT के दोनों Section और CAT देना होगा, और दोनों की अलग Merit Rank बनेगी। यह सुविधा NLEA पर लागू नहीं है।

Q10. NIFT Entrance Exam 2027 का Final Result कब आएगा?
उत्तर: Stage-1 Result फरवरी/मार्च 2027 में और Final Result मई 2027 के पहले सप्ताह में आने की संभावना है।

Disclaimer

इस पोस्ट में दी गई NIFT Entrance Exam 2027 की जानकारी NTA के Public Notice (16.10.2026) और NIFTEE 2027 Information Bulletin पर आधारित है। सभी तिथियां Tentative हैं।

आवेदन से पहले उम्मीदवार आधिकारिक Information Bulletin और NIFT Prospectus / Admission Guidelines 2027 ज़रूर पढ़ें।

किसी भी अपडेट के लिए केवल exams.nta.nic.in/niftee और nift.ac.in देखें। bharathirwanijobs.com किसी भी भर्ती या प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ा नहीं है। नकली वेबसाइट और फर्जी कॉल से सावधान रहें।

नई सरकारी नौकरी की सूचना सीधे Email पर पाएँ

फ्री है, कभी भी unsubscribe कर सकते हैं।

ⓘ आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग/कंपनी का आधिकारिक नोटिफिकेशन व वेबसाइट अवश्य जांचें। bharathirwanijobs.com कोई सरकारी वेबसाइट नहीं है।