CWC Recruitment 2026: PSU में पक्की सरकारी नौकरी चाहने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय भंडारण निगम (Central Warehousing Corporation – CWC) ने Advertisement No. CWC/I-Manpower/DR/Rectt/2026/01 जारी किया है, जिसके तहत कुल 327 पदों पर सीधी भर्ती होगी।
इसमें Assistant Manager (General, Technical, Finance, Civil, Electrical, Mechanical) के 171 पद और Junior Executive (General, Technical) के 156 पद शामिल हैं। CWC एक Navratna CPSE है, जो उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अधीन काम करता है।
Online आवेदन 17 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गए हैं और अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 है। Junior Executive (General) के लिए किसी भी विषय में Graduation और कंप्यूटर की जानकारी काफी है, इसलिए Graduate युवाओं के लिए यह बढ़िया मौका है।
नीचे CWC Recruitment 2026 की पूरी जानकारी आसान भाषा में दी गई है: Vacancy, Eligibility, Age Limit, Fees, Salary, Exam Pattern, Syllabus और Apply करने का तरीका।
Table of Contents
CWC Recruitment 2026: Quick Info
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संस्था | केंद्रीय भंडारण निगम (Central Warehousing Corporation), एक Navratna CPSE |
| विज्ञापन संख्या | CWC/I-Manpower/DR/Rectt/2026/01 (दिनांक 17.10.2026) |
| पदों के नाम | Assistant Manager (6 शाखाएं), Junior Executive (General, Technical) |
| कुल पद | 327 |
| योग्यता | पद के अनुसार Graduation / B.Sc / B.E. / B.Tech / PG |
| आयु सीमा | 18 से 28 वर्ष (15.11.2026 के अनुसार) |
| Pay Scale | ₹40,000–1,40,000 (E-1) / ₹29,000–93,000 (S-V), IDA |
| आवेदन शुल्क | ₹1,350 (UR/EWS/OBC) / ₹500 (SC/ST/महिला/PwBD/ExSM) |
| आवेदन शुरू | 17 अक्टूबर 2026 |
| अंतिम तिथि | 15 नवंबर 2026 |
| चयन प्रक्रिया | Online Test + DV (AM के लिए Interview भी) |
| Official Website | www.cewacor.nic.in |
CWC Recruitment 2026 Vacancy Details: पदों का विवरण
CWC Recruitment 2026 में कुल 327 पद हैं। सबसे ज़्यादा 78-78 पद Junior Executive (General) और Junior Executive (Technical) के हैं। पोस्ट कोड के अनुसार पूरी जानकारी:
| पोस्ट कोड | पद का नाम | Pay Scale (IDA) | कुल पद |
|---|---|---|---|
| 01 | Assistant Manager (General) | ₹40,000–1,40,000 (E-1) | 70 |
| 02 | Assistant Manager (Technical) | ₹40,000–1,40,000 (E-1) | 60 |
| 03 | Assistant Manager (Finance) | ₹40,000–1,40,000 (E-1) | 10 |
| 04 | Assistant Manager (Engineering) – Civil | ₹40,000–1,40,000 (E-1) | 22 |
| 05 | Assistant Manager (Engineering) – Electrical | ₹40,000–1,40,000 (E-1) | 05 |
| 06 | Assistant Manager (Engineering) – Mechanical | ₹40,000–1,40,000 (E-1) | 04 |
| 07 | Junior Executive (General) | ₹29,000–93,000 (S-V) | 78 |
| 08 | Junior Executive (Technical) | ₹29,000–93,000 (S-V) | 78 |
| कुल | 327 |
Category-wise Vacancy: वर्ग के अनुसार पद
| पद | SC | ST | OBC | EWS | UR | कुल |
|---|---|---|---|---|---|---|
| AM (General) | 9 | 3 | 23 | 7 | 28 | 70 |
| AM (Technical) | 9 | 4 | 16 | 6 | 25 | 60 |
| AM (Finance) | – | 1 | 3 | 1 | 5 | 10 |
| AM (Civil) | 3* | 1 | 6 | 2 | 10 | 22 |
| AM (Electrical) | 1 | – | 1 | – | 3 | 5 |
| AM (Mechanical) | – | – | 1 | – | 3 | 4 |
| JE (General) | 11 | 5 | 21 | 7 | 34 | 78 |
| JE (Technical) | 7 | 6 | 26 | 7 | 32 | 78 |
*AM (Civil) के SC पदों में 2 Backlog पद शामिल हैं।
- Ex-Servicemen: Junior Executive (General) में 11 और Junior Executive (Technical) में 11 पद Ex-Servicemen के लिए हैं (Horizontal reservation)।
- PwBD: हर पद में PwBD के लिए भी Horizontal reservation है। पद-वार जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
- नोटिफिकेशन के अनुसार पदों की संख्या tentative है और CWC की ज़रूरत के हिसाब से बदल सकती है।
CWC Recruitment 2026 Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
CWC Recruitment 2026 में हर पद की योग्यता अलग है। योग्यता 15.11.2026 तक पूरी होनी चाहिए, और उस दिन तक आपके पास Marksheet / Certificate होना ज़रूरी है।
| पद | शैक्षणिक योग्यता | अनुभव |
|---|---|---|
| AM (General) | किसी भी विषय में दो वर्ष की Post Graduation Degree / PG Diploma | नहीं |
| AM (Technical) | B.Tech / B.E. in Agriculture / Food Technology / Food Science / Food Science and Technology / Food Technology Management / Biotechnology | नहीं |
| AM (Finance) | B.Com के साथ Finance & Accounting में 3 वर्ष का अनुभव, या किसी भी विषय में Graduate के साथ CA Intermediate / CMA Intermediate | 3 वर्ष (B.Com वाले विकल्प में) |
| AM (Civil) | B.E. / B.Tech in Civil Engineering | नहीं |
| AM (Electrical) | B.E. / B.Tech in Electrical या Electrical and Electronics Engineering | नहीं |
| AM (Mechanical) | B.E. / B.Tech in Mechanical Engineering | नहीं |
| JE (General) | किसी भी विषय में Graduate + Computer applications, MS Office आदि की working knowledge | नहीं |
| JE (Technical) | B.Sc (Agriculture / Botany / Zoology / Biotechnology / Microbiology / Biochemistry / Food Science / Chemistry) + Computer की working knowledge | नहीं |
- Final Year / Final Semester में पढ़ रहे उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते।
- AM (Finance) के अनुभव में Articleship का समय नहीं गिना जाएगा, केवल नियमित नौकरी का अनुभव माना जाएगा।
- एक उम्मीदवार योग्यता के अनुसार एक से ज़्यादा पदों के लिए आवेदन कर सकता है, लेकिन हर पद का अलग आवेदन और अलग फीस होगी।
Age Limit: आयु सीमा
CWC Recruitment 2026 में सभी 8 पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि यानी 15.11.2026 के अनुसार होगी।
यानी UR उम्मीदवार का जन्म 16.11.1998 से पहले और 15.11.2008 के बाद नहीं होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल)।
Age Relaxation: अधिकतम आयु में छूट
| वर्ग | छूट |
|---|---|
| SC / ST | 5 वर्ष |
| OBC (Non-Creamy Layer) | 3 वर्ष |
| PwBD | 10 वर्ष |
| Ex-Servicemen, ECO / SSCO (कम से कम 5 वर्ष सैन्य सेवा, शर्तों के अनुसार) | 5 वर्ष |
| Ex-Servicemen (केवल पोस्ट कोड 07 और 08) | सैन्य सेवा घटाने के बाद 3 वर्ष (SC/ST के लिए 8, OBC के लिए 6 वर्ष) |
| 1984 दंगा प्रभावित | 5 वर्ष |
- सभी छूट मिलाकर भी अधिकतम आयु 15.11.2026 को 55 वर्ष से ज़्यादा नहीं हो सकती।
CWC Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क
| वर्ग | Application Fee | Intimation Charges | कुल |
|---|---|---|---|
| UR / EWS / OBC | ₹850 | ₹500 | ₹1,350 |
| SC / ST / PwBD / Ex-Servicemen / महिला | शून्य | ₹500 | ₹500 |
- फीस में GST शामिल है। Payment gateway के charges उम्मीदवार को खुद देने होंगे।
- फीस केवल Online (Debit Card, Credit Card, Internet Banking, UPI, IMPS, Mobile Wallet) से भरी जाएगी। DD, Cheque या Postal Order मान्य नहीं है।
- एक बार भरी गई फीस वापस नहीं होगी। फीस भरने की अंतिम तिथि भी 15.11.2026 है।
Salary: वेतन
| पद | Pay Scale (IDA) | Grade |
|---|---|---|
| Assistant Manager (सभी 6 शाखाएं) | ₹40,000 – ₹1,40,000 | E-1 |
| Junior Executive (General / Technical) | ₹29,000 – ₹93,000 | S-V |
CWC Recruitment 2026 में Basic Pay और IDA के अलावा निगम की नीति के अनुसार दूसरे Allowances और Perks भी मिलेंगे। नोटिफिकेशन में CPF, Contributory Pension, Gratuity, LTC, Performance Related Pay और इलाज के खर्च की प्रतिपूर्ति जैसे लाभों का ज़िक्र है।
चयन के बाद सबसे पहले शुरुआती Pay Scale में नियुक्ति होगी और निगम के नियमों के अनुसार Probation रहेगा। In-hand salary की सटीक राशि के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
Important Dates: महत्वपूर्ण तिथियां
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| नोटिफिकेशन की तारीख | 17 अक्टूबर 2026 |
| Online Registration शुरू | 17 अक्टूबर 2026 |
| Online आवेदन और फीस भुगतान की अंतिम तिथि | 15 नवंबर 2026 |
| Exam Call Letter Download | परीक्षा से लगभग 21 दिन पहले |
| Online Examination | बाद में सूचित किया जाएगा |
| Interview / DV Call Letter और तारीख | बाद में सूचित किया जाएगा |
CWC Recruitment 2026 के लिए career portal पर अंतिम समय 15.11.2026, रात 23:59 बजे बताया गया है। आखिरी दिन website पर भीड़ से बचने के लिए समय रहते आवेदन करें।
CWC Recruitment 2026 Selection Process: चयन प्रक्रिया
| पोस्ट कोड | चयन प्रक्रिया |
|---|---|
| 01 से 06 (सभी Assistant Manager) | Online Test + Document Verification + Interview |
| 07 और 08 (Junior Executive) | Online Test + Document Verification (Interview नहीं) |
- Assistant Manager: Online Test के बाद पद और उम्मीदवार के 1:5 अनुपात में Interview के लिए बुलाया जाएगा। Interview 30 अंकों का होगा।
- Interview में न्यूनतम qualifying marks: UR/EWS – 50%, OBC – 45%, SC/ST/PwD/Ex-Servicemen – 40%।
- Final merit में Online Exam और Interview का weightage 85:15 होगा।
- Junior Executive: Online Test के बाद पद और उम्मीदवार के 1:3 अनुपात में Document Verification होगा। अंतिम चयन Online Test के अंकों पर होगा।
- Interview / DV दिल्ली में होगा। बाहर से आने वाले उम्मीदवारों को AC III tier रेल किराया या बस किराया (जो कम हो) सबूत दिखाने पर वापस मिलेगा।
CWC Recruitment 2026 Exam Pattern
CWC Recruitment 2026 में सभी पदों के लिए Online Test 3 घंटे का होगा। इसमें कुल 202 प्रश्न और 230 अंक हैं। हर सेक्शन का समय अलग है।
Junior Executive (General) Exam Pattern
| सेक्शन | प्रश्न | अंक | भाषा | समय |
|---|---|---|---|---|
| Reasoning and Computer Aptitude | 50 | 50 | English | 45 मिनट |
| Data Analysis & Interpretation और Quantitative Aptitude | 50 | 50 | Hindi, English | 45 मिनट |
| General Awareness | 50 | 50 | Hindi, English | 25 मिनट |
| English Language | 50 | 50 | English | 35 मिनट |
| Language & Comprehension Abilities – Descriptive Test | 2 | 30 | English | 30 मिनट |
| कुल | 202 | 230 | 3 घंटे |
Junior Executive (Technical) Exam Pattern
| सेक्शन | प्रश्न | अंक | समय |
|---|---|---|---|
| Subject Knowledge | 65 | 65 | 55 मिनट |
| Reasoning & Computer Aptitude | 40 | 40 | 25 मिनट |
| Data Analysis & Interpretation और Quantitative Aptitude | 40 | 40 | 30 मिनट |
| General Awareness | 20 | 20 | 15 मिनट |
| English Language | 35 | 35 | 25 मिनट |
| Descriptive Test | 2 | 30 | 30 मिनट |
Assistant Manager Exam Pattern
| सेक्शन | AM (General) प्रश्न / समय | AM (Technical, Finance, Engineering) प्रश्न / समय |
|---|---|---|
| Professional / Subject Knowledge | – | 60 / 55 मिनट |
| Reasoning & Computer Aptitude | 60 / 50 मिनट | 30 / 25 मिनट |
| Data Analysis & Interpretation और Quantitative Aptitude | 60 / 50 मिनट | 30 / 25 मिनट |
| General Awareness | 40 / 25 मिनट | 40 / 20 मिनट |
| English Language | 40 / 25 मिनट | 40 / 25 मिनट |
| Descriptive Test | 2 प्रश्न (30 अंक) / 30 मिनट | 2 प्रश्न (30 अंक) / 30 मिनट |
- Objective प्रश्नों में Negative Marking है: हर गलत उत्तर पर उस प्रश्न के 1/4 अंक कटेंगे। खाली छोड़े गए प्रश्न पर कोई अंक नहीं कटेगा।
- Professional / Subject Knowledge और Descriptive Test में न्यूनतम qualifying marks: UR – 40%, OBC/EWS/SC/ST/PwBD/Ex-Servicemen – 35%।
- हर सेक्शन और कुल स्कोर, दोनों में cut-off पास करना होगा।
CWC के Exam Pattern और तैयारी की strategy आसान भाषा में समझने के लिए भरत हिरवानी Jobs YouTube चैनल पर वीडियो देखें।
CWC Recruitment 2026 Syllabus
नोटिफिकेशन में Professional Knowledge का Broad Syllabus दिया गया है। मुख्य टॉपिक्स:
| पद | मुख्य टॉपिक्स |
|---|---|
| JE (Technical) | Basic Agriculture (Crop Production, Animal Husbandry, Plant Protection, Horticulture), Botany, Zoology (Insects, Storage & Public Health, Insecticides), Chemistry, Physics |
| AM (Technical) | Agricultural Process Engineering & Storage, Food Engineering & Preservation, Food Chemistry, Food Microbiology & Pest Control, Grain Storage व Quality Control |
| AM (Finance) | Financial Accounting (Ind AS, Cash Flow, Final Accounts), Taxation (Income Tax Act 2025, GST), Auditing |
| AM (Civil) | Structural, Geotechnical, Water Resources, Environmental, Transportation Engineering, Surveying, Project Management |
| AM (Electrical) | Electric Circuits, Machines, Power Systems, Control Systems, Measurements, Electronics, Power Electronics |
| AM (Mechanical) | Machine Design, Thermal Engineering, Manufacturing, Production और Industrial Engineering |
CWC Recruitment 2026 में JE (General) और AM (General) के लिए Professional Knowledge का अलग पेपर नहीं है। इनमें Reasoning, Quant, General Awareness और English पर ध्यान दें।
CWC Recruitment 2026 Exam Centres: छत्तीसगढ़ में केंद्र
Online परीक्षा देश के कई शहरों में होगी। छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों के लिए Raipur, Bilaspur और Bhilai / Bhilai Nagar केंद्र दिए गए हैं।
पूरी सूची नोटिफिकेशन के Annexure I में है। एक बार चुना गया केंद्र बाद में नहीं बदलेगा।
CWC Recruitment 2026 Apply Online: आवेदन कैसे करें
- CWC की official website www.cewacor.nic.in पर जाएं और “Career @CWC (Direct Recruitment)-2026” लिंक खोलें। यही लिंक CWC Career Portal पर भी मिलता है।
- “CLICK HERE TO APPLY ONLINE FOR ADVERTISEMENT NO. 2026/01” पर क्लिक करें।
- “Click here for New Registration” चुनकर नाम, मोबाइल नंबर और Email डालें। Provisional Registration Number और Password नोट कर लें।
- फोटो, सिग्नेचर, बाएं अंगूठे का निशान (Left Thumb Impression) और हाथ से लिखा Declaration upload करें। साथ में Live Photo भी capture करनी होगी।
- योग्यता, पद और परीक्षा केंद्र की जानकारी ध्यान से भरें। नाम वैसा ही लिखें जैसा 10वीं के सर्टिफिकेट में है।
- Preview देखकर COMPLETE REGISTRATION पर क्लिक करें। इसके बाद कोई बदलाव नहीं होगा।
- Payment टैब में Online फीस भरें और e-Receipt मिलने तक इंतज़ार करें।
- Submit करके आवेदन फॉर्म और e-Receipt का printout अपने पास रखें। इसे CWC को भेजना नहीं है।
फोटो, सिग्नेचर और Declaration का साइज़
| दस्तावेज़ | साइज़ / नियम |
|---|---|
| फोटो (4.5cm × 3.5cm) | 200 × 230 pixels, 20 KB से 50 KB, रंगीन, हल्का (सफेद) background |
| सिग्नेचर | 140 × 60 pixels, 10 KB से 20 KB, सफेद कागज़ पर काले पेन से |
| Left Thumb Impression | 240 × 240 pixels, 20 KB से 50 KB, सफेद कागज़ पर काली या नीली स्याही |
| Hand-written Declaration | 800 × 400 pixels, 50 KB से 100 KB, केवल English में और अपनी लिखावट में |
ध्यान दें: सिग्नेचर और Declaration CAPITAL LETTERS में होने पर मान्य नहीं होंगे।
Declaration का text नोटिफिकेशन में दिया गया है: “I, (Name of the candidate), hereby declare that all the information submitted by me in the application form is correct, true and valid. I will present the supporting documents as and when required.”
CWC Recruitment 2026: DV / Interview के लिए ज़रूरी Documents
CWC Recruitment 2026 में DV / Interview के समय ये Original दस्तावेज़ और उनकी self-attested photocopy ले जानी होगी:
- Interview / DV Call Letter (4.5cm × 3.5cm फोटो चिपकाकर) और Online आवेदन फॉर्म का printout।
- जन्म तिथि के लिए Birth Certificate या 10वीं का सर्टिफिकेट।
- 10वीं से लेकर आगे की सभी Marksheets और Certificates, और एक मान्य Photo ID।
- SC/ST/OBC का जाति प्रमाण पत्र। OBC (NCL) सर्टिफिकेट 01 अप्रैल 2026 या उसके बाद और 15.11.2026 से पहले जारी होना चाहिए।
- EWS के लिए वित्त वर्ष 2025-26 का Income and Asset Certificate, PwBD के लिए Disability Certificate।
- सरकारी विभाग या PSU में काम कर रहे उम्मीदवारों के लिए No Objection Certificate (NOC)।
CWC Recruitment 2026: Bond और Posting
- चुने गए Assistant Manager को कम से कम 2 साल सेवा देने के लिए ₹1,00,000 का Bond भरना होगा।
- चुने गए Junior Executive को कम से कम 2 साल के लिए ₹50,000 का Bond भरना होगा।
- यह All India cadre है। चयन के बाद पोस्टिंग भारत में कहीं भी (या बाहर भी) हो सकती है। शुरुआत में CWC की Field Units में तय समय तक काम करना पड़ सकता है।
- CWC Recruitment 2026 में नियुक्ति Medical fitness और CWC के service नियमों पर निर्भर करेगी।
तैयारी कैसे करें
CWC Recruitment 2026 की परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, इसलिए तैयारी के लिए अच्छा समय है। ऊपर दिए Exam Pattern के अनुसार ऐसे तैयारी करें:
- Junior Executive (General): चारों objective सेक्शन 50-50 अंक के हैं, इसलिए Reasoning, Quant, GK और English सबको बराबर समय दें।
- Descriptive Test: 30 अंक का English Descriptive Test सभी पदों में है। रोज़ Essay और Letter लिखने का अभ्यास करें।
- Technical पद: Subject Knowledge में 40% (आरक्षित वर्ग के लिए 35%) लाना ज़रूरी है, इसलिए ऊपर दिए Syllabus पर पूरा ध्यान दें।
- Negative Marking: हर गलत उत्तर पर 1/4 अंक कटेगा, इसलिए अंदाज़े से उत्तर देने से बचें।
PSU की दूसरी भर्तियों के लिए हमारी पोस्ट SAIL Recruitment भी पढ़ें। Graduate उम्मीदवार केंद्र सरकार की बड़ी भर्ती SSC CGL की जानकारी भी देख सकते हैं।
ऐसी ही और भर्तियों के लिए हमारी Central Govt Jobs कैटेगरी देखते रहें।
Important Links: महत्वपूर्ण लिंक
| लिंक | URL |
|---|---|
| Official Notification PDF | CWC Advertisement 2026/01 (PDF) |
| Apply Online | CWC Career Portal पर “CLICK HERE TO APPLY ONLINE FOR ADVERTISEMENT NO. 2026/01” |
| Official Website | www.cewacor.nic.in |
FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. CWC Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?
उत्तर: कुल 327 पद हैं। इनमें Assistant Manager के 171 और Junior Executive के 156 पद हैं।
Q2. CWC Recruitment 2026 की Last Date क्या है?
उत्तर: Online आवेदन और फीस भुगतान की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 है।
Q3. CWC Junior Executive (General) के लिए योग्यता क्या है?
उत्तर: किसी भी विषय में Graduation और Computer applications व MS Office की working knowledge।
Q4. CWC Recruitment 2026 के लिए Age Limit क्या है?
उत्तर: 15.11.2026 को 18 से 28 वर्ष। SC/ST को 5, OBC (NCL) को 3 और PwBD को 10 वर्ष की छूट है।
Q5. CWC Recruitment 2026 की Application Fee कितनी है?
उत्तर: UR/EWS/OBC के लिए ₹1,350 और SC/ST/महिला/PwBD/Ex-Servicemen के लिए ₹500 (Intimation Charges)।
Q6. CWC में Salary कितनी मिलेगी?
उत्तर: Assistant Manager का Pay Scale ₹40,000–1,40,000 (E-1) और Junior Executive का ₹29,000–93,000 (S-V) है, साथ में IDA और निगम के Allowances।
Q7. क्या Junior Executive के लिए Interview होगा?
उत्तर: नहीं। Junior Executive के लिए Online Test और Document Verification होगा। Interview केवल Assistant Manager पदों के लिए है।
Q8. क्या CWC Recruitment 2026 की परीक्षा में Negative Marking है?
उत्तर: हां, हर गलत उत्तर पर उस प्रश्न के 1/4 अंक कटेंगे।
Q9. क्या Final Year के छात्र आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं। Final Year / Final Semester के उम्मीदवार पात्र नहीं हैं। योग्यता 15.11.2026 तक पूरी होनी चाहिए।
Q10. CWC Recruitment 2026 में Bond कितना है?
उत्तर: Assistant Manager के लिए ₹1,00,000 और Junior Executive के लिए ₹50,000 का Bond, कम से कम 2 साल की सेवा के लिए।
Disclaimer
इस पोस्ट में दी गई CWC Recruitment 2026 की जानकारी केंद्रीय भंडारण निगम के आधिकारिक विज्ञापन (Advertisement No. CWC/I-Manpower/DR/Rectt/2026/01, दिनांक 17.10.2026) पर आधारित है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन ज़रूर पढ़ें।
किसी भी अपडेट या Corrigendum के लिए केवल official website www.cewacor.nic.in देखें। bharathirwanijobs.com किसी भी भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा नहीं है। नकली वेबसाइट और फर्जी कॉल से सावधान रहें।