Answer Key

UKSSSC Answer Key 2026: फोटोग्राफर, शोध अधिकारी, कलाकार, मानचित्रकार व विधि सहायक की उत्तर कुंजी जारी, 23-27 अक्टूबर तक आपत्ति

📅 ⏱ 5 मिनट में पढ़ें

🔄 Updated: 

UKSSSC Answer Key 2026 – UKSSSC विज्ञापन 74/2025 तकनीकी पदों की औपबंधिक उत्तर कुंजी, आपत्ति 23 से 27 अक्टूबर 2026

UKSSSC Answer Key 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या 74/2025 (तकनीकी अर्हता वाले समूह ‘ग’ पद) की दो लिखित परीक्षाओं की औपबंधिक उत्तर कुंजियां जारी कर दी हैं। आयोग की विज्ञप्ति दिनांक 18 अक्टूबर 2026 (पत्रांक 254/गोपन/2026-27) के अनुसार चारों पेपर सेट (A, B, C, D) की उत्तर कुंजियां sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की गई हैं।

ये उत्तर कुंजियां प्रोजेक्टनिस्ट / कनिष्ठ कैमरामैन, फोटोग्राफर और शोध अधिकारी की 04 अक्टूबर 2026 की परीक्षा, तथा कलाकार, मानचित्रकार और विधि सहायक की 11 अक्टूबर 2026 की परीक्षा के लिए हैं। आपत्ति केवल ऑनलाइन, 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026 (शाम 5:00 बजे) तक, ₹50 प्रति प्रश्न शुल्क के साथ दर्ज होगी।

नीचे UKSSSC Answer Key 2026 डाउनलोड करने, आपत्ति दर्ज करने और अंक जोड़ने का तरीका तथा विज्ञापन 74/2025 का आधिकारिक परीक्षा पैटर्न दिया गया है।

Table of Contents

UKSSSC Answer Key 2026: Quick Info

विवरणजानकारी
आयोगउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC), देहरादून
विज्ञापन74/उ0अ0से0च0आ0/2025, दिनांक 03.12.2025 (कुल 57 पद, 18 पदनाम)
परीक्षा 104.10.2026: प्रोजेक्टनिस्ट / कनिष्ठ कैमरामैन, फोटोग्राफर, शोध अधिकारी
परीक्षा 211.10.2026: कलाकार, मानचित्रकार, विधि सहायक
उत्तर कुंजी विज्ञप्ति18.10.2026
आपत्ति23.10.2026 से 27.10.2026, शाम 5:00 बजे तक
आपत्ति शुल्क₹50 प्रति प्रश्न
Official Websitesssc.uk.gov.in
UKSSSC Answer Key 2026 – एक नज़र में

UKSSSC Answer Key 2026: किन पदों की उत्तर कुंजी आई

पदनामविभागवेतनमानपद
विधि सहायकलोक निर्माण विभाग₹35,400-1,12,400 (लेवल-6)2
शोध अधिकारीउत्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी, भवाली₹35,400-1,12,400 (लेवल-6)1
फोटोग्राफरसूचना एवं लोक संपर्क विभाग₹35,400-1,12,400 (लेवल-6)1
कनिष्ठ कैमरामैनसूचना एवं लोक संपर्क विभाग₹25,500-81,100 (लेवल-4)4
मानचित्रकारभूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय₹35,400-1,12,400 (लेवल-6)1
कलाकार (आर्टिस्ट)डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी₹29,200-92,300 (लेवल-5)1
प्रोजेक्शनिस्टडॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी₹19,900-63,200 (लेवल-2)1
विज्ञापन 74/2025 के अनुसार

इसी विज्ञापन के साहसिक खेल अधिकारी, कैमरामैन, प्राविधिक सहायक (इतिहास), सहायक बोरिंग टेक्नीशियन और कम्प्यूटर प्रोग्रामर की उत्तर कुंजी आयोग ने 30 सितंबर 2026 को अलग से जारी की थी।

UKSSSC Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें

  1. sssc.uk.gov.in खोलें।
  2. Answer Keys & Online Objection Link सेक्शन में जाएं (सीधा पेज)।
  3. अपने पदनाम और परीक्षा तिथि वाली उत्तर कुंजी PDF खोलें।
  4. अपनी प्रश्न बुकलेट की सीरीज़ (A, B, C या D) वाली कुंजी से अपने उत्तर मिलाएं। ऑफलाइन परीक्षा में प्रश्न बुकलेट और OMR की तीसरी प्रति उम्मीदवार के पास रहती है।

UKSSSC Answer Key 2026: आपत्ति कैसे दर्ज करें

  • आपत्ति का ऑनलाइन लिंक आयोग की वेबसाइट पर 23 अक्टूबर 2026 को उपलब्ध होगा।
  • आपत्ति निर्धारित प्रारूप पर, केवल ऑनलाइन, 27 अक्टूबर 2026 शाम 5:00 बजे तक दर्ज करें।
  • हर प्रश्न के लिए ₹50 शुल्क देना होगा।
  • आपत्ति के साथ प्रामाणिक सहायक साक्ष्य या स्रोत अपलोड करना अनिवार्य है।
  • डाक, ई-मेल या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्ति पर विचार नहीं होगा।

UKSSSC Answer Key 2026 से अंक कैसे जोड़ें

विज्ञापन के अनुसार परीक्षा 100 अंक की है, और गलत उत्तर पर उस प्रश्न के निर्धारित अंकों का एक-चौथाई कटता है। अगर हर प्रश्न 1 अंक का है तो:

अनुमानित अंक = सही उत्तर − (गलत उत्तर ÷ 4)

एक प्रश्न के एक से ज़्यादा विकल्प भरने को गलत उत्तर माना जाएगा, भले ही उनमें से एक सही हो। छोड़े गए प्रश्न पर कोई कटौती नहीं है। व्हाइटनर या कटिंग पर भी ऋणात्मक अंक दिया जाएगा।

Syllabus / Exam Pattern

विज्ञापन 74/2025 के पैरा 05 के अनुसार लिखित परीक्षा का पैटर्न:

विवरणजानकारी
परीक्षा का प्रकारवस्तुनिष्ठ, बहुविकल्पीय (Objective Type with Multiple Choice)
कुल अंक100
समय2 घंटे
प्रश्नों का विषयपद की शैक्षिक अर्हता से संबंधित (पाठ्यक्रम: परिशिष्ट-01)
उत्तर विकल्पहर प्रश्न के 4 विकल्प
ऋणात्मक अंकनगलत उत्तर पर 1/4 अंक
न्यूनतम अर्हक अंकसामान्य व OBC 45%, SC व ST 35%
UKSSSC विज्ञापन 74/2025 परीक्षा योजना

अंतिम श्रेष्ठता सूची लिखित परीक्षा के अंकों पर बनेगी। समान अंक होने पर अधिक आयु वाले उम्मीदवार को ऊपर रखा जाएगा, और आयु भी समान हो तो नाम के अंग्रेज़ी वर्णमाला क्रम से। हर पद का विस्तृत पाठ्यक्रम विज्ञापन के परिशिष्ट-01 में है।

आगे क्या होगा

आपत्तियों के निस्तारण के बाद आयोग अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी करेगा। रेलवे की खुली आपत्ति विंडो के लिए RRB Section Controller Answer Key 2026 और यूपी की आगामी परीक्षा के लिए UPSSSC PET Admit Card 2026 देखें। वीडियो अपडेट के लिए भरत हिरवानी Jobs YouTube चैनल देखें।

लिंकविवरण
उत्तर कुंजी विज्ञप्ति (18.10.2026)Notice PDF
Answer Keys पेजUKSSSC Answer Keys
आपत्ति पोर्टलobjection.ssscuk.com
विज्ञापन 74/2025Advertisement PDF
Official Websitesssc.uk.gov.in
UKSSSC 2026 ज़रूरी लिंक

UKSSSC Answer Key 2026: FAQ

Q1. UKSSSC Answer Key 2026 कब जारी हुई?
उत्तर: आयोग की विज्ञप्ति 18 अक्टूबर 2026 की है।

Q2. किन परीक्षाओं की उत्तर कुंजी है?
उत्तर: 04 अक्टूबर (प्रोजेक्टनिस्ट/कनिष्ठ कैमरामैन, फोटोग्राफर, शोध अधिकारी) और 11 अक्टूबर (कलाकार, मानचित्रकार, विधि सहायक) 2026 की परीक्षाओं की।

Q3. आपत्ति कब तक दर्ज कर सकते हैं?
उत्तर: 23 से 27 अक्टूबर 2026, शाम 5:00 बजे तक।

Q4. आपत्ति शुल्क कितना है?
उत्तर: ₹50 प्रति प्रश्न।

Q5. क्या सबूत अपलोड करना जरूरी है?
उत्तर: हाँ, प्रामाणिक सहायक साक्ष्य/स्रोत अपलोड करना अनिवार्य है।

Q6. Negative Marking कितनी है?
उत्तर: गलत उत्तर पर 1/4 अंक।

Q7. न्यूनतम अर्हक अंक कितने हैं?
उत्तर: सामान्य व OBC 45%, SC व ST 35%।

Q8. कितने पेपर सेट थे?
उत्तर: चार: A, B, C और D।

Disclaimer: bharathirwanijobs.com का UKSSSC से कोई संबंध नहीं है। यह जानकारी आयोग की 18.10.2026 की विज्ञप्ति और विज्ञापन 74/2025 से ली गई है। अंतिम जानकारी के लिए sssc.uk.gov.in ज़रूर देखें।

नई सरकारी नौकरी की सूचना सीधे Email पर पाएँ

फ्री है, कभी भी unsubscribe कर सकते हैं।

धन्यवाद! अपना Email चेक करके subscription confirm करें।

ⓘ आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग/कंपनी का आधिकारिक नोटिफिकेशन व वेबसाइट अवश्य जांचें। bharathirwanijobs.com कोई सरकारी वेबसाइट नहीं है।

Exit mobile version