Central Govt Jobs

CWC Recruitment 2026: केंद्रीय भंडारण निगम में 327 पदों पर भर्ती | Graduate करें Apply | Last Date 15 Nov

📅 ⏱ 13 मिनट में पढ़ें
CWC Recruitment 2026 – 327 पद, Last Date 15 Nov 2026

CWC Recruitment 2026: PSU में पक्की सरकारी नौकरी चाहने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय भंडारण निगम (Central Warehousing Corporation – CWC) ने Advertisement No. CWC/I-Manpower/DR/Rectt/2026/01 जारी किया है, जिसके तहत कुल 327 पदों पर सीधी भर्ती होगी।

Contents
Table of ContentsCWC Recruitment 2026: Quick InfoCWC Recruitment 2026 Vacancy Details: पदों का विवरणCategory-wise Vacancy: वर्ग के अनुसार पदCWC Recruitment 2026 Eligibility: शैक्षणिक योग्यताAge Limit: आयु सीमाAge Relaxation: अधिकतम आयु में छूटCWC Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्कSalary: वेतनImportant Dates: महत्वपूर्ण तिथियांCWC Recruitment 2026 Selection Process: चयन प्रक्रियाCWC Recruitment 2026 Exam PatternJunior Executive (General) Exam PatternJunior Executive (Technical) Exam PatternAssistant Manager Exam PatternCWC Recruitment 2026 SyllabusCWC Recruitment 2026 Exam Centres: छत्तीसगढ़ में केंद्रCWC Recruitment 2026 Apply Online: आवेदन कैसे करेंफोटो, सिग्नेचर और Declaration का साइज़CWC Recruitment 2026: DV / Interview के लिए ज़रूरी DocumentsCWC Recruitment 2026: Bond और Postingतैयारी कैसे करेंImportant Links: महत्वपूर्ण लिंकFAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवालDisclaimerनई सरकारी नौकरी की सूचना सीधे Email पर पाएँफ्री है, कभी भी unsubscribe कर सकते हैं।

इसमें Assistant Manager (General, Technical, Finance, Civil, Electrical, Mechanical) के 171 पद और Junior Executive (General, Technical) के 156 पद शामिल हैं। CWC एक Navratna CPSE है, जो उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अधीन काम करता है।

Online आवेदन 17 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गए हैं और अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 है। Junior Executive (General) के लिए किसी भी विषय में Graduation और कंप्यूटर की जानकारी काफी है, इसलिए Graduate युवाओं के लिए यह बढ़िया मौका है।

नीचे CWC Recruitment 2026 की पूरी जानकारी आसान भाषा में दी गई है: Vacancy, Eligibility, Age Limit, Fees, Salary, Exam Pattern, Syllabus और Apply करने का तरीका।

CWC Recruitment 2026: Quick Info

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाकेंद्रीय भंडारण निगम (Central Warehousing Corporation), एक Navratna CPSE
विज्ञापन संख्याCWC/I-Manpower/DR/Rectt/2026/01 (दिनांक 17.10.2026)
पदों के नामAssistant Manager (6 शाखाएं), Junior Executive (General, Technical)
कुल पद327
योग्यतापद के अनुसार Graduation / B.Sc / B.E. / B.Tech / PG
आयु सीमा18 से 28 वर्ष (15.11.2026 के अनुसार)
Pay Scale₹40,000–1,40,000 (E-1) / ₹29,000–93,000 (S-V), IDA
आवेदन शुल्क₹1,350 (UR/EWS/OBC) / ₹500 (SC/ST/महिला/PwBD/ExSM)
आवेदन शुरू17 अक्टूबर 2026
अंतिम तिथि15 नवंबर 2026
चयन प्रक्रियाOnline Test + DV (AM के लिए Interview भी)
Official Websitewww.cewacor.nic.in
CWC Recruitment 2026 – एक नज़र में

CWC Recruitment 2026 Vacancy Details: पदों का विवरण

CWC Recruitment 2026 में कुल 327 पद हैं। सबसे ज़्यादा 78-78 पद Junior Executive (General) और Junior Executive (Technical) के हैं। पोस्ट कोड के अनुसार पूरी जानकारी:

पोस्ट कोडपद का नामPay Scale (IDA)कुल पद
01Assistant Manager (General)₹40,000–1,40,000 (E-1)70
02Assistant Manager (Technical)₹40,000–1,40,000 (E-1)60
03Assistant Manager (Finance)₹40,000–1,40,000 (E-1)10
04Assistant Manager (Engineering) – Civil₹40,000–1,40,000 (E-1)22
05Assistant Manager (Engineering) – Electrical₹40,000–1,40,000 (E-1)05
06Assistant Manager (Engineering) – Mechanical₹40,000–1,40,000 (E-1)04
07Junior Executive (General)₹29,000–93,000 (S-V)78
08Junior Executive (Technical)₹29,000–93,000 (S-V)78
कुल327

Category-wise Vacancy: वर्ग के अनुसार पद

पदSCSTOBCEWSURकुल
AM (General)932372870
AM (Technical)941662560
AM (Finance)–131510
AM (Civil)3*1621022
AM (Electrical)1–1–35
AM (Mechanical)––1–34
JE (General)1152173478
JE (Technical)762673278

*AM (Civil) के SC पदों में 2 Backlog पद शामिल हैं।

  • Ex-Servicemen: Junior Executive (General) में 11 और Junior Executive (Technical) में 11 पद Ex-Servicemen के लिए हैं (Horizontal reservation)।
  • PwBD: हर पद में PwBD के लिए भी Horizontal reservation है। पद-वार जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
  • नोटिफिकेशन के अनुसार पदों की संख्या tentative है और CWC की ज़रूरत के हिसाब से बदल सकती है।

CWC Recruitment 2026 Eligibility: शैक्षणिक योग्यता

CWC Recruitment 2026 में हर पद की योग्यता अलग है। योग्यता 15.11.2026 तक पूरी होनी चाहिए, और उस दिन तक आपके पास Marksheet / Certificate होना ज़रूरी है।

पदशैक्षणिक योग्यताअनुभव
AM (General)किसी भी विषय में दो वर्ष की Post Graduation Degree / PG Diplomaनहीं
AM (Technical)B.Tech / B.E. in Agriculture / Food Technology / Food Science / Food Science and Technology / Food Technology Management / Biotechnologyनहीं
AM (Finance)B.Com के साथ Finance & Accounting में 3 वर्ष का अनुभव, या किसी भी विषय में Graduate के साथ CA Intermediate / CMA Intermediate3 वर्ष (B.Com वाले विकल्प में)
AM (Civil)B.E. / B.Tech in Civil Engineeringनहीं
AM (Electrical)B.E. / B.Tech in Electrical या Electrical and Electronics Engineeringनहीं
AM (Mechanical)B.E. / B.Tech in Mechanical Engineeringनहीं
JE (General)किसी भी विषय में Graduate + Computer applications, MS Office आदि की working knowledgeनहीं
JE (Technical)B.Sc (Agriculture / Botany / Zoology / Biotechnology / Microbiology / Biochemistry / Food Science / Chemistry) + Computer की working knowledgeनहीं
  • Final Year / Final Semester में पढ़ रहे उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते।
  • AM (Finance) के अनुभव में Articleship का समय नहीं गिना जाएगा, केवल नियमित नौकरी का अनुभव माना जाएगा।
  • एक उम्मीदवार योग्यता के अनुसार एक से ज़्यादा पदों के लिए आवेदन कर सकता है, लेकिन हर पद का अलग आवेदन और अलग फीस होगी।

Age Limit: आयु सीमा

CWC Recruitment 2026 में सभी 8 पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि यानी 15.11.2026 के अनुसार होगी।

यानी UR उम्मीदवार का जन्म 16.11.1998 से पहले और 15.11.2008 के बाद नहीं होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल)।

Age Relaxation: अधिकतम आयु में छूट

वर्गछूट
SC / ST5 वर्ष
OBC (Non-Creamy Layer)3 वर्ष
PwBD10 वर्ष
Ex-Servicemen, ECO / SSCO (कम से कम 5 वर्ष सैन्य सेवा, शर्तों के अनुसार)5 वर्ष
Ex-Servicemen (केवल पोस्ट कोड 07 और 08)सैन्य सेवा घटाने के बाद 3 वर्ष (SC/ST के लिए 8, OBC के लिए 6 वर्ष)
1984 दंगा प्रभावित5 वर्ष
  • सभी छूट मिलाकर भी अधिकतम आयु 15.11.2026 को 55 वर्ष से ज़्यादा नहीं हो सकती।

CWC Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क

वर्गApplication FeeIntimation Chargesकुल
UR / EWS / OBC₹850₹500₹1,350
SC / ST / PwBD / Ex-Servicemen / महिलाशून्य₹500₹500
  • फीस में GST शामिल है। Payment gateway के charges उम्मीदवार को खुद देने होंगे।
  • फीस केवल Online (Debit Card, Credit Card, Internet Banking, UPI, IMPS, Mobile Wallet) से भरी जाएगी। DD, Cheque या Postal Order मान्य नहीं है।
  • एक बार भरी गई फीस वापस नहीं होगी। फीस भरने की अंतिम तिथि भी 15.11.2026 है।

Salary: वेतन

पदPay Scale (IDA)Grade
Assistant Manager (सभी 6 शाखाएं)₹40,000 – ₹1,40,000E-1
Junior Executive (General / Technical)₹29,000 – ₹93,000S-V

CWC Recruitment 2026 में Basic Pay और IDA के अलावा निगम की नीति के अनुसार दूसरे Allowances और Perks भी मिलेंगे। नोटिफिकेशन में CPF, Contributory Pension, Gratuity, LTC, Performance Related Pay और इलाज के खर्च की प्रतिपूर्ति जैसे लाभों का ज़िक्र है।

चयन के बाद सबसे पहले शुरुआती Pay Scale में नियुक्ति होगी और निगम के नियमों के अनुसार Probation रहेगा। In-hand salary की सटीक राशि के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

Important Dates: महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
नोटिफिकेशन की तारीख17 अक्टूबर 2026
Online Registration शुरू17 अक्टूबर 2026
Online आवेदन और फीस भुगतान की अंतिम तिथि15 नवंबर 2026
Exam Call Letter Downloadपरीक्षा से लगभग 21 दिन पहले
Online Examinationबाद में सूचित किया जाएगा
Interview / DV Call Letter और तारीखबाद में सूचित किया जाएगा

CWC Recruitment 2026 के लिए career portal पर अंतिम समय 15.11.2026, रात 23:59 बजे बताया गया है। आखिरी दिन website पर भीड़ से बचने के लिए समय रहते आवेदन करें।

CWC Recruitment 2026 Selection Process: चयन प्रक्रिया

पोस्ट कोडचयन प्रक्रिया
01 से 06 (सभी Assistant Manager)Online Test + Document Verification + Interview
07 और 08 (Junior Executive)Online Test + Document Verification (Interview नहीं)
  • Assistant Manager: Online Test के बाद पद और उम्मीदवार के 1:5 अनुपात में Interview के लिए बुलाया जाएगा। Interview 30 अंकों का होगा।
  • Interview में न्यूनतम qualifying marks: UR/EWS – 50%, OBC – 45%, SC/ST/PwD/Ex-Servicemen – 40%।
  • Final merit में Online Exam और Interview का weightage 85:15 होगा।
  • Junior Executive: Online Test के बाद पद और उम्मीदवार के 1:3 अनुपात में Document Verification होगा। अंतिम चयन Online Test के अंकों पर होगा।
  • Interview / DV दिल्ली में होगा। बाहर से आने वाले उम्मीदवारों को AC III tier रेल किराया या बस किराया (जो कम हो) सबूत दिखाने पर वापस मिलेगा।

CWC Recruitment 2026 Exam Pattern

CWC Recruitment 2026 में सभी पदों के लिए Online Test 3 घंटे का होगा। इसमें कुल 202 प्रश्न और 230 अंक हैं। हर सेक्शन का समय अलग है।

Junior Executive (General) Exam Pattern

सेक्शनप्रश्नअंकभाषासमय
Reasoning and Computer Aptitude5050English45 मिनट
Data Analysis & Interpretation और Quantitative Aptitude5050Hindi, English45 मिनट
General Awareness5050Hindi, English25 मिनट
English Language5050English35 मिनट
Language & Comprehension Abilities – Descriptive Test230English30 मिनट
कुल2022303 घंटे

Junior Executive (Technical) Exam Pattern

सेक्शनप्रश्नअंकसमय
Subject Knowledge656555 मिनट
Reasoning & Computer Aptitude404025 मिनट
Data Analysis & Interpretation और Quantitative Aptitude404030 मिनट
General Awareness202015 मिनट
English Language353525 मिनट
Descriptive Test23030 मिनट

Assistant Manager Exam Pattern

सेक्शनAM (General) प्रश्न / समयAM (Technical, Finance, Engineering) प्रश्न / समय
Professional / Subject Knowledge–60 / 55 मिनट
Reasoning & Computer Aptitude60 / 50 मिनट30 / 25 मिनट
Data Analysis & Interpretation और Quantitative Aptitude60 / 50 मिनट30 / 25 मिनट
General Awareness40 / 25 मिनट40 / 20 मिनट
English Language40 / 25 मिनट40 / 25 मिनट
Descriptive Test2 प्रश्न (30 अंक) / 30 मिनट2 प्रश्न (30 अंक) / 30 मिनट
  • Objective प्रश्नों में Negative Marking है: हर गलत उत्तर पर उस प्रश्न के 1/4 अंक कटेंगे। खाली छोड़े गए प्रश्न पर कोई अंक नहीं कटेगा।
  • Professional / Subject Knowledge और Descriptive Test में न्यूनतम qualifying marks: UR – 40%, OBC/EWS/SC/ST/PwBD/Ex-Servicemen – 35%।
  • हर सेक्शन और कुल स्कोर, दोनों में cut-off पास करना होगा।

CWC के Exam Pattern और तैयारी की strategy आसान भाषा में समझने के लिए भरत हिरवानी Jobs YouTube चैनल पर वीडियो देखें।

CWC Recruitment 2026 Syllabus

नोटिफिकेशन में Professional Knowledge का Broad Syllabus दिया गया है। मुख्य टॉपिक्स:

पदमुख्य टॉपिक्स
JE (Technical)Basic Agriculture (Crop Production, Animal Husbandry, Plant Protection, Horticulture), Botany, Zoology (Insects, Storage & Public Health, Insecticides), Chemistry, Physics
AM (Technical)Agricultural Process Engineering & Storage, Food Engineering & Preservation, Food Chemistry, Food Microbiology & Pest Control, Grain Storage व Quality Control
AM (Finance)Financial Accounting (Ind AS, Cash Flow, Final Accounts), Taxation (Income Tax Act 2025, GST), Auditing
AM (Civil)Structural, Geotechnical, Water Resources, Environmental, Transportation Engineering, Surveying, Project Management
AM (Electrical)Electric Circuits, Machines, Power Systems, Control Systems, Measurements, Electronics, Power Electronics
AM (Mechanical)Machine Design, Thermal Engineering, Manufacturing, Production और Industrial Engineering

CWC Recruitment 2026 में JE (General) और AM (General) के लिए Professional Knowledge का अलग पेपर नहीं है। इनमें Reasoning, Quant, General Awareness और English पर ध्यान दें।

CWC Recruitment 2026 Exam Centres: छत्तीसगढ़ में केंद्र

Online परीक्षा देश के कई शहरों में होगी। छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों के लिए Raipur, Bilaspur और Bhilai / Bhilai Nagar केंद्र दिए गए हैं।

पूरी सूची नोटिफिकेशन के Annexure I में है। एक बार चुना गया केंद्र बाद में नहीं बदलेगा।

CWC Recruitment 2026 Apply Online: आवेदन कैसे करें

  1. CWC की official website www.cewacor.nic.in पर जाएं और “Career @CWC (Direct Recruitment)-2026” लिंक खोलें। यही लिंक CWC Career Portal पर भी मिलता है।
  2. “CLICK HERE TO APPLY ONLINE FOR ADVERTISEMENT NO. 2026/01” पर क्लिक करें।
  3. “Click here for New Registration” चुनकर नाम, मोबाइल नंबर और Email डालें। Provisional Registration Number और Password नोट कर लें।
  4. फोटो, सिग्नेचर, बाएं अंगूठे का निशान (Left Thumb Impression) और हाथ से लिखा Declaration upload करें। साथ में Live Photo भी capture करनी होगी।
  5. योग्यता, पद और परीक्षा केंद्र की जानकारी ध्यान से भरें। नाम वैसा ही लिखें जैसा 10वीं के सर्टिफिकेट में है।
  6. Preview देखकर COMPLETE REGISTRATION पर क्लिक करें। इसके बाद कोई बदलाव नहीं होगा।
  7. Payment टैब में Online फीस भरें और e-Receipt मिलने तक इंतज़ार करें।
  8. Submit करके आवेदन फॉर्म और e-Receipt का printout अपने पास रखें। इसे CWC को भेजना नहीं है।

फोटो, सिग्नेचर और Declaration का साइज़

दस्तावेज़साइज़ / नियम
फोटो (4.5cm × 3.5cm)200 × 230 pixels, 20 KB से 50 KB, रंगीन, हल्का (सफेद) background
सिग्नेचर140 × 60 pixels, 10 KB से 20 KB, सफेद कागज़ पर काले पेन से
Left Thumb Impression240 × 240 pixels, 20 KB से 50 KB, सफेद कागज़ पर काली या नीली स्याही
Hand-written Declaration800 × 400 pixels, 50 KB से 100 KB, केवल English में और अपनी लिखावट में

ध्यान दें: सिग्नेचर और Declaration CAPITAL LETTERS में होने पर मान्य नहीं होंगे।

Declaration का text नोटिफिकेशन में दिया गया है: “I, (Name of the candidate), hereby declare that all the information submitted by me in the application form is correct, true and valid. I will present the supporting documents as and when required.”

CWC Recruitment 2026: DV / Interview के लिए ज़रूरी Documents

CWC Recruitment 2026 में DV / Interview के समय ये Original दस्तावेज़ और उनकी self-attested photocopy ले जानी होगी:

  • Interview / DV Call Letter (4.5cm × 3.5cm फोटो चिपकाकर) और Online आवेदन फॉर्म का printout।
  • जन्म तिथि के लिए Birth Certificate या 10वीं का सर्टिफिकेट।
  • 10वीं से लेकर आगे की सभी Marksheets और Certificates, और एक मान्य Photo ID।
  • SC/ST/OBC का जाति प्रमाण पत्र। OBC (NCL) सर्टिफिकेट 01 अप्रैल 2026 या उसके बाद और 15.11.2026 से पहले जारी होना चाहिए।
  • EWS के लिए वित्त वर्ष 2025-26 का Income and Asset Certificate, PwBD के लिए Disability Certificate।
  • सरकारी विभाग या PSU में काम कर रहे उम्मीदवारों के लिए No Objection Certificate (NOC)।

CWC Recruitment 2026: Bond और Posting

  • चुने गए Assistant Manager को कम से कम 2 साल सेवा देने के लिए ₹1,00,000 का Bond भरना होगा।
  • चुने गए Junior Executive को कम से कम 2 साल के लिए ₹50,000 का Bond भरना होगा।
  • यह All India cadre है। चयन के बाद पोस्टिंग भारत में कहीं भी (या बाहर भी) हो सकती है। शुरुआत में CWC की Field Units में तय समय तक काम करना पड़ सकता है।
  • CWC Recruitment 2026 में नियुक्ति Medical fitness और CWC के service नियमों पर निर्भर करेगी।

तैयारी कैसे करें

CWC Recruitment 2026 की परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, इसलिए तैयारी के लिए अच्छा समय है। ऊपर दिए Exam Pattern के अनुसार ऐसे तैयारी करें:

  • Junior Executive (General): चारों objective सेक्शन 50-50 अंक के हैं, इसलिए Reasoning, Quant, GK और English सबको बराबर समय दें।
  • Descriptive Test: 30 अंक का English Descriptive Test सभी पदों में है। रोज़ Essay और Letter लिखने का अभ्यास करें।
  • Technical पद: Subject Knowledge में 40% (आरक्षित वर्ग के लिए 35%) लाना ज़रूरी है, इसलिए ऊपर दिए Syllabus पर पूरा ध्यान दें।
  • Negative Marking: हर गलत उत्तर पर 1/4 अंक कटेगा, इसलिए अंदाज़े से उत्तर देने से बचें।

PSU की दूसरी भर्तियों के लिए हमारी पोस्ट SAIL Recruitment भी पढ़ें। Graduate उम्मीदवार केंद्र सरकार की बड़ी भर्ती SSC CGL की जानकारी भी देख सकते हैं।

ऐसी ही और भर्तियों के लिए हमारी Central Govt Jobs कैटेगरी देखते रहें।

लिंकURL
Official Notification PDFCWC Advertisement 2026/01 (PDF)
Apply OnlineCWC Career Portal पर “CLICK HERE TO APPLY ONLINE FOR ADVERTISEMENT NO. 2026/01”
Official Websitewww.cewacor.nic.in

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. CWC Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?
उत्तर: कुल 327 पद हैं। इनमें Assistant Manager के 171 और Junior Executive के 156 पद हैं।

Q2. CWC Recruitment 2026 की Last Date क्या है?
उत्तर: Online आवेदन और फीस भुगतान की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 है।

Q3. CWC Junior Executive (General) के लिए योग्यता क्या है?
उत्तर: किसी भी विषय में Graduation और Computer applications व MS Office की working knowledge।

Q4. CWC Recruitment 2026 के लिए Age Limit क्या है?
उत्तर: 15.11.2026 को 18 से 28 वर्ष। SC/ST को 5, OBC (NCL) को 3 और PwBD को 10 वर्ष की छूट है।

Q5. CWC Recruitment 2026 की Application Fee कितनी है?
उत्तर: UR/EWS/OBC के लिए ₹1,350 और SC/ST/महिला/PwBD/Ex-Servicemen के लिए ₹500 (Intimation Charges)।

Q6. CWC में Salary कितनी मिलेगी?
उत्तर: Assistant Manager का Pay Scale ₹40,000–1,40,000 (E-1) और Junior Executive का ₹29,000–93,000 (S-V) है, साथ में IDA और निगम के Allowances।

Q7. क्या Junior Executive के लिए Interview होगा?
उत्तर: नहीं। Junior Executive के लिए Online Test और Document Verification होगा। Interview केवल Assistant Manager पदों के लिए है।

Q8. क्या CWC Recruitment 2026 की परीक्षा में Negative Marking है?
उत्तर: हां, हर गलत उत्तर पर उस प्रश्न के 1/4 अंक कटेंगे।

Q9. क्या Final Year के छात्र आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं। Final Year / Final Semester के उम्मीदवार पात्र नहीं हैं। योग्यता 15.11.2026 तक पूरी होनी चाहिए।

Q10. CWC Recruitment 2026 में Bond कितना है?
उत्तर: Assistant Manager के लिए ₹1,00,000 और Junior Executive के लिए ₹50,000 का Bond, कम से कम 2 साल की सेवा के लिए।

Disclaimer

इस पोस्ट में दी गई CWC Recruitment 2026 की जानकारी केंद्रीय भंडारण निगम के आधिकारिक विज्ञापन (Advertisement No. CWC/I-Manpower/DR/Rectt/2026/01, दिनांक 17.10.2026) पर आधारित है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन ज़रूर पढ़ें।

किसी भी अपडेट या Corrigendum के लिए केवल official website www.cewacor.nic.in देखें। bharathirwanijobs.com किसी भी भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा नहीं है। नकली वेबसाइट और फर्जी कॉल से सावधान रहें।

नई सरकारी नौकरी की सूचना सीधे Email पर पाएँ

फ्री है, कभी भी unsubscribe कर सकते हैं।

धन्यवाद! अपना Email चेक करके subscription confirm करें।

ⓘ आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग/कंपनी का आधिकारिक नोटिफिकेशन व वेबसाइट अवश्य जांचें। bharathirwanijobs.com कोई सरकारी वेबसाइट नहीं है।

Exit mobile version